ज्योतिर्मठ : पीजी कॉलेज ज्योतिर्मठ में नमामि गंगे पर एक दिवसीय कार्यशाला
संजय कुंवर
ज्योतिर्मठ : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में दीप प्रज्वलन के साथ नमामि गंगे के तत्वावधान में गंगा उत्सव पर एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी प्रभा, द्वितीय स्थान सौरभ सती और तृतीय स्थान अनुपमा को प्राप्त हुआ।
इसके पश्चात एकल नृत्य प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम स्थान कुमारी पिया,द्वितीय स्थान मनीषा और तृतीय स्थान खुशी ने प्राप्त किया। एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रभा तथा द्वितीय स्थान प्रेरणा ने प्राप्त किया।
इसके पश्चात चतुर्थ प्रतियोगिता युगल गायन में कुमारी प्रभा एवं रिस्पना ने शानदार प्रस्तुति दी। स्लोगन प्रतियोगिता में कु. हेमा ने प्रथम स्थान रिस्पना ने द्वितीय स्थान और निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी जी ने गंगा के महत्व को बताते हुए मां गंगा को जीवनदायनी के रूप में चित्रित किया। साथ ही उन्होंने ने मां गंगा के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आर्थिक महत्व को स्पष्ट किया ।
तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर से गौरा पार्क तक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने झंडा दिखाकर रवाना किया।
इन सभी कार्यक्रमों में महाविद्यालय के प्रोफेसर एस. एन. राव, डॉ जी. के. सेमवाल, श्री शैलेन्द्र रावत, डॉ उपेन्द्र सिंह, डॉ रणजीत सिंह मार्तोलिया, श्री राहुल मिश्रा, नेपाल सिंह , डॉ मोनिका सती सहित कई प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण व छात्र संघ के अध्यक्ष दिव्यांशु , सह सचिव मनीषा बुटोला, कोषाध्यक्ष रिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे के नोडल अधिकारी धीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में 65 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
