ज्योतिर्मठ : निदेशक ने मानव – भालू संघर्ष को लेकर ली बैठक

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : निदेशक/ वन संरक्षक, नंदा देवी बायोस्फीयर रिज़र्व गोपेश्वर द्वारा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के ज्योतिर्मठ रेंज में मानव–भालू संघर्ष रोकथाम विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योर्तिमठ मुख्यालय में पार्क प्रशासन की एक महत्व पूर्ण हुई जिसमें बैठक का मुख्य उद्देश्य क्विक रिस्पांस टीम के साथ संवाद स्थापित करना। वन्यजीव रेस्क्यू हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा करना तथा विभागीय समन्वय को मजबूत करना था।

बैठक के दौरान ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों के बारे में अवगत कराया गया तथा भालू के विचरण, भोजन, पानी एवं निवास संबंधी व्यवहार की जानकारी विस्तार से साझा की गई। निदेशक/वन संरक्षक पंकज कुमार द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों, स्कूलों एवं नगर वार्डों में जन-जागरूकता, रोकथाम गतिविधियों तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पशुपालन, नगर पालिका, उद्यान एवं राजस्व विभाग सहित अन्य इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर भालू निवारण एवं समस्या निवारण की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र का मैपिंग कार्य करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मानव–भालू संघर्ष के विभिन्न कारकों की पहचान करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उप वन संरक्षक  महातिम यादव (IFS), वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिर्मठ  गौरव नेगी, वन क्षेत्राधिकारी सुश्री चेतना कांडपाल, विभागीय कर्मचारी एवं QRT कर्मी उपस्थित रहे।

Next Post

बदरीनाथ धाम : पंच पूजा के आखिरी दिन आज श्री हरि नारायण प्रभु का हुआ पुष्प श्रृंगार

बदरीनाथ : देव पूजा निमित बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलम आज, पंच पूजा के आखिरी दिन श्री हरि नारायण प्रभु का हुआ पुष्प श्रृंगार संजय कुंवर, बदरीनाथ धाम भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज दोपहर बाद शुभ मुहूर्त में ठीक 2 बजकर 56 मिनट पर बंद हो […]

You May Like