ज्योतिर्मठ : राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ : युवा खेल विकास समिति के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ज्योतिर्मठ के रवि ग्राम खेल मैदान में खेल दिवस समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया।

बता दें कि राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी मेज़र ध्यानचंद जी के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर ध्वजारोहण समिति के अध्यक्ष सौरभ राणा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पालिका सभासद प्रवेश डिमरी,शुशील पंवार, प्रदीप फर्स्वाण, समीर डिमरी, सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ का भी आयोजन किया गया। जिसमें अंडर 19 कैटिगिरी में श्रृष्टि ने प्रथम, विधा ने दूसरा तो ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिवम भुजवान, द्वितीय प्रीतम भुजवान, ओर सचिन तीसरे स्थान पर रहे, ओपन पुरुष वर्ग की 7 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में प्रथम दिशांत, द्वितीय मोहित ओर सीमांत को तीसरा स्थान हासिल हुआ। महिला वर्ग की 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में पहले स्थान पर यशोदा भुजवान, शर्मिला को दूसरा और सरस्वती को तीसरा स्थान मिला।

Next Post

ऊखीमठ : सहायक खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : सहायक खण्ड विकास अधिकारी पद पर तैनात जंगी लाल आर्य का स्थानांतरण टिहरी चम्बा होने पर विकासखंड परिवार द्वारा उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी तथा उनके 6 वर्षों के कार्यकाल की भूरी – भूरी प्रशंसा की गई। ब्लॉक सभागार में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते […]

You May Like