ज्योतिर्मठ : कड़ाके की ठंड में अलाव बना सहारा

Team PahadRaftar

सीमांत नगर क्षेत्र में सर्दी और शीतलहर का सितम जारी, पालिका का अलाव बना राहगीरों का सहारा 

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ : सूबे के पहले सरहदी सीमांत नगर ज्योतिर्मठ में सर्दी और शीतलहर का सितम जारी है। सुबह और शाम को यहां कड़ाके की सर्दी और ठिठुरन बढ़ गई है। आलम ये है कि दिन की धूप में भी किसी तरह का ताप महसूस नहीं हो पा रहा है। नगर क्षेत्र में भी जगह-जगह पैदल रास्तों और सीढ़ियों के साथ साथ औली रोड पर ब्लैक आईस के साथ साथ क्रिस्टल की तरह पाला पसरा नजर आ रहा है।

तापमान लुढ़कने और बर्फबारी नहीं होने से सर्द हवाओं और ठिठुरन के कारण नगर के मुख्य बाजार में जगह जगह नगर पालिका परिषद द्वारा अलाव जला कर राहगीरों को सर्दी और ठंड के सितम से थोड़ा बहुत राहत जरूर पहुंचाई जा रही है। वहीं सर्दी और शीतलहर के कारण नगर के नटराज चौक पर व्यापारियों,मजदूरों राहगीरों के साथ साथ पशु धन भी अलाव सेकते नजर आ रहे हैं।

 

Next Post

ज्योर्तिमठ : बड़ागांव में शराब पर लगा प्रतिबंध, 25 हजार का लगेगा जुर्माना

संजय कुंवर  चमोली जिले में एक बार फिर शराब के खिलाफ मुहिम शुरू हो गई है, अभी तक दर्जनों गांवों के लोगों ने शराब पीने पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब बड़ागांव में भी शराब सहित मादक पदार्थों पर ग्रामीणों ने पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। ग्रामीणों ने नशामुक्त […]

You May Like