संजय कुंवर
ज्योतिर्मठ : हिन्दू समाज की एकता को संगठित और सुदृढ़ करने हेतु सकल हिन्दू समाज का विराट सम्मेलन।
सकल हिन्दू समाज द्वारा ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया इस आयोजन का उद्देश्य हिंदू एकता को सुदृढ़ करना और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है। इस विराट सम्मेलन में जहां भव्य रैली, कलश यात्रा और झांकियों के माध्यम से देशभक्ति गीत, बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां और स्थानीय हिन्दू संस्कृति का प्रदर्शन किया गया।
दरअसल यह आयोजन उत्तराखंड प्रदेश में 1 से 20 फरवरी 2026 के बीच चल रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला का ही एक हिस्सा है। यह आयोजन हिंदू समाज को संगठित, सशक्त और सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।ज्योर्तिमठ में आयोजित हिंदू सम्मेलन 2026 ने सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समर सता का अनुपम उदाहरण रैली के द्वारा नजर आया। नगर के मुख्य बाजार के तपोवन टैक्सी स्टैंड से प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुए इस विराट सम्मेलन रैली में जहां श्रद्धा, देश भक्ति,वीर रस, सामाजिक सांस्कृतिक चेतना और वैचारिक प्रतिबद्धता का विहंगम दृश्य और अद्भुत समागम देखने को मिला। वहीं नगर छेत्र की मातृ शक्तियों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा के साथ इस सनातन धर्म के संगम में प्रतिभाग करने बड़ी संख्या में पहुंचे। इसके बाद चमोली टैक्सी स्टैंड ज्योर्तिमठ में ये रैली सम्मेलन में बदल गई, जहां सम्मेलन में वक्ताओं ने विचार रखे।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता ऋषि प्रसाद सती इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी अनमोल सनातन परंपरा, राष्ट्रहित और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का एक मूल आधार बनाएं, कहा कि ये विराट हिंदू सम्मेलन 2026 न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि यह हमारे बृहद समाज को जोड़ने, चेतना जगाने और राष्ट्रभाव को सशक्त करने का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ है।

