ज्योतिर्मठ : नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में एशियाई बैरड उल्लू का हुआ सफल रेस्क्यू

Team PahadRaftar

एफआरएच नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क रेंज कार्यालय के समीप एशियाई बैरड उल्लू का हुआ सफल रेस्क्यू

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ :  नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क रेंज कार्यालय ज्योतिर्मठ FRH के समीप आज सुबह एक एशियाई बैरेड उल्लू ( ग्लौसीडियम कुकुलोइड्स ) पक्षी जिसे कोयल उल्लू के नाम से भी पहचाना जाता है का पार्क कर्मियों द्वारा रेंज ऑफिसर गौरव नेगी के मार्ग दर्शन में सफल रेस्क्यू किया गया। नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योर्तिमठ रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि यह एशियाई बैरेड उल्लू पक्षी FRH के समीप बैठा दिखा जो संभवत किसी कारण वश उड़ने में असमर्थ नजर आ रहा था, जिसे फौरन रेस्क्यू करते हुए जांच पड़ताल की गई कि कहीं कोई चोट तो नहीं लगी है। इस पर जिसके बाद इस पक्षी को पानी पिलाने के बाद कुछ समय तक इसको ऑब्जर्वेशन में रखा गया। इस दौरान अचानक से यह उल्लू पक्षी पानी पीने के बाद तरोताजा होकर चीड़ के पेड़ों की तरफ उड़ गया। जिसके बाद पार्क कर्मियों ने भी राहत की सांस ली। दरअसल ये बौने उल्लू की एक प्रजाति है जो खासकर दक्षिण पूर्व एशिया के जंगलों और उत्तरी पाकिस्तान के हिमालय की तलहटी तक में पाया जाता है। यह एक छोटा उल्लू है, जिसकी लंबाई 22-25 सेमी (8.7-9.8 इंच) होती है जो इसे बड़े बौने उल्लुओं में से एक बनाता है, पार्क कर्मियों की इस नेक पहल को लेकर स्थानीय बर्ड वाचरों और पक्षी प्रेमियों ने भी खुशी जताई है।

Next Post

गौचर : पंचायती चुनावों को लेकर बहुजन समाज पार्टी सक्रिय

केएस असवाल  गौचर : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राईन ने कहा कि आगामी विधानसभा व जिला पंचायत चुनावों पार्टी गंभीरता से लेगी। उन्होंने को गांव – गांव जाकर बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने का काम करें। बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक ग्राम सभा […]

You May Like