ज्योर्तिमठ : एनटीपीसी निदेशक को दी भावभीनी विदाई

Team PahadRaftar

एनटीपीसी के निदेशक को दी भावभीनी विदाई

संजय कुंवर 

सीआइएसएफ यूनिट द्वारा निदेशक एनटीपीसी तपोवन  प्रवीण अनंतराव पांडे को सेवानिवृत्ति पर एक भव्य समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में निदेशक प्रवीण अनंतराव पांडे की विशिष्ट सेवा और अनुकरणीय नेतृत्व के लिए प्रशंसा व्यक्त की गई। जिन्होंने प्रगति और विकास के महत्वपूर्ण चरणों के माध्यम से एनटीपीसी तपोवन का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में परियोजना का कार्य पुनः प्रारम्भ हुआ और तेज गति से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अग्रसित है, जो सही मार्ग दर्शन, त्वरित निर्णय, उत्कृष्ट परिचालन एवं सभी को साथ लेकर चलते हुए कुशल नेतृत्व परिचायक है। यूनिट कमांडर, सहायक कमांडेंट लक्ष्मण सिंह राठौर ने सभा को संबोधित किया और संयंत्र की सुरक्षा और परिचालन सामंजस्य सुनिश्चित करने में सीआईएसएफ के साथ उनके घनिष्ठ सम्बन्ध एवं उच्चतम तालमेल बनाये रखने के लिए आभार व्यक्त किया। और सीआईएसएफ के कर्मियों की ओर से एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। सीआईएसएफ परिवार की और से श्री प्रवीण अनंतराव पांडे को अपने परिवार के साथ सुखी, स्वस्थ एवं खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन जीने की शुभकामनाएं दी गई।

Next Post

गोपेश्वर : चमोली जिले में 708 नामांकन पत्रों की बिक्री, आज से नामांकन शुरू

चमोली में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 364 नामांकन पत्र बिके, दो दिनों में प्रधान ग्राम पंचायत के चमोली में बिके सर्वाधिक 708 नामांकन पत्र गोपेश्वर : चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरु हो गई है। जिसके तहत जनपद में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत […]

You May Like