

शारदीय नवरात्रि पर्व पर मां गढ़ी भवानी मंदिर परिसर में वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान
संजय कुंवर
ज्योर्तिमठ : शारदीय नवरात्र पर स्वच्छोत्सव अभियान के तहत अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग द्वारा सिद्धपीठ मां भगवती गढ़ी मंदिर परिसर में वृहद स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
सोमवार से मां शारदीय नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है।ज्योतिर्मठ पैनखंडा क्षेत्र की आराध्य देवी सिद्धपीठ मां गढ़ी भवानी मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ मनौती मांग रहे हैं। नवरात्रि पर्व पर अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की स्टॉप टीम द्वारा मां गढ़ी भवानी मंदिर परिसर में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया।

