कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बोले मिशन 2022 हेतु एकजुट हो जाए कार्यकर्ता – संजय कुँवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

जोशीमठ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बोले मिशन 2022 हेतु एकजुट हो जाए कार्यकर्ता

संजय कुँवर जोशीमठ

जोशीमठ पहुँचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से हर तरह के मनमुटाव भूलाकर अब एकजुट होकर मिशन 2022 फतह करने की तैयारियों पर लगने को कहा।आने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने अपने कार्यकर्ता पर जोश भरते हुए कहा कि सबको आज से ही बूथ स्तर पर मजबूती देनी है।उन्होंने कहा कि हम सब का परिवार ही कांग्रेस है और हमारी पहचान ही कांग्रेस है। हम पहले कांग्रेसी हैं बाद में और कुछ। इस मौके पर कई भाजपा से जुड़े लोगों ने गणेश गोदियाल के सामने BJP छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा, जिसमें अधिकतर युवा शामिल रहे।


जोशीमठ मुख्यालय पहुँचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजे – बाजों और फूल मालाओ के साथ स्वागत किया।यहाँ टेक्सी स्टैंड जोशीमठ पर उनका गर्म जोशी से स्वागत हुआ अपने संबोधन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नें अपने सभी कार्य कर्ताओ का आभार जताते हुए सबको एकजुट होने की अपील की। भाजपा सरकार द्वारा देव स्थानम बोर्ड थोपने सहित बेरोजगारी,चारधाम यात्रा अबतक नही खोलने,महगाई,तेल गैस पेट्रोल और मलारी बोर्डर रोड पर ढील ढिलाई करने और नीति घाटी के लोगों की सुध नही लेने पर जम कर प्रदेश सरकार को कोसा।

Next Post

पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर सिंह राणा के अनशन के बाद हरकत में आई सरकार और प्रशासन! - संजय कुँवर जोशीमठ

पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर सिंह राणा के अनशन के बाद हरकत में आई सरकार और प्रशासन! नीती घाटी में 10 दिनों से सड़क बंद होने के बाद आज शासन द्वारा हैली सेवा से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जिसमें 22 लोगों को मलारी और नीती की तरफ और उस […]

You May Like