कांग्रेस 2022 में सत्ता में आएगी तो गैरसैंण को बनाएगी स्थाई राजधानी : गरिमा दसौनी – केएस असवाल कर्णप्रयाग

Team PahadRaftar

गैरसैंण स्थायी राजधानी के आन्दोलनकारी प्रवीण सिंह काशी और साथ में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी जी ने कर्णप्रयाग में की प्रेस वार्ता
गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए जेल में ९ दिनों की भूख हड़ताल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के द्वारा आश्वासन देने पर अनशन तोड़ा गया, प्रवीण सिंह ने गोदियाल का धन्यवाद किया, गैरसैंण स्थायी राजधानी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता ज़ाहिर की। कांग्रेस पार्टी से उम्मीद की कि कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र में गैरसैंण स्थायी राजधानी को प्रमुखता से स्थान देगी। गरिमा दसौनी ने गैरसैंण स्थायी राजधानी के प्रति
कांग्रेस की प्रतिबद्धता को रखा उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजधानी की दिशा में बुनियादी ढांचा खड़ा किया। दुर्भाग्य से राज्य में भाजपा की सरकार बन गई और भाजपा ने गैरसैंण स्थायी राजधानी के मुद्दे को गैर बना दिया। २०२२ में कांग्रेस सत्ता में आयेगी तो कांग्रेस गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनायेगी।

Next Post

मनणामाई तीर्थ में सभी भक्तों की मनोकामना होती है पूर्ण - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी के रासी गाँव से लगभग 39 किमी तथा कालीमठ घाटी के चौमासी गाँव से लगभग 32 किमी दूर चौखम्बा की तलहटी में बसा मनणामाई तीर्थ आदिशक्ति भगवती दुर्गा की तपस्थली माना जाता है। केदारखण्ड में इस तीर्थ की महिमा का वर्णन रम्भ मनणा के नाम से किया […]

You May Like