हिन्दी साहित्य भारती उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यकारिणी की तृतीय बैठक ऑनलाइन आयोजित

Team PahadRaftar

हिन्दी साहित्य भारती, उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यकारिणी की तृतीय बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय भाषा विशेषज्ञ डॉ० जयन्ती प्रसाद नौटियाल और संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ० कविता भट्ट “शैलपुत्री” ने किया। केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रो० नरेश मिश्र को उत्तराखण्ड का प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर हर्ष प्रकट करते हुए उनका अभिनन्दन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ० रवींद्र शुक्ल ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता के लिए सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिन्दी साहित्य भारती का उद्देश्य हिन्दी भाषा, हिन्दी साहित्य और हिन्दी साहित्यकारों को वह सम्मान दिलाना है, जिसके वे हकदार हैं। डॉ० शुक्ल ने कहा कि साहित्य वही है जो जनकल्याणकारी हो और जिसमें राष्ट्रवादी सोच परिलक्षित होती हो। केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारा हिन्दी साहित्य भारती संगठन अपने तीनों शब्दों को सार्थक करने में पूरे उत्साह के साथ जुटा है।
विशिष्ट अतिथि, केन्द्रीय महामन्त्री डॉ० अनिल शर्मा ने कहा कि हिन्दी साहित्य भारती अपने आयामों “राष्ट्रवन्दन अतीत का अभिनन्दन”, “राष्ट्रवन्दन वर्तमान का अभिनन्दन”, राष्ट्रवन्दन कवि अभिनन्दन” और हिन्दी को राष्ट्रभाषा का सम्मान दिलाने के लिए ‘महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम पत्र लेखन’ के माध्यम से अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में सतत प्रयत्नशील है। उत्तराखण्ड में हिन्दी साहित्य भारती की विकास यात्रा और सम्भावनाओं को डॉ० अनिल शर्मा ने उत्साहजनक बताते हुए प्रदेश नेतृत्व की सराहना की।

उत्तराखण्ड प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी, प्रसिद्ध भाषा विज्ञानी और केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर नरेश मिश्र ने प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणियों का सांगठनिक विवरण प्राप्त किया। उन्होंने अपने को उत्तराखण्ड का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये जाने पर केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की प्रगति में हरसम्भव योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय उपाध्यक्ष और बिहार के प्रदेश प्रभारी, प्रसिद्ध गीतकार डॉ० बुद्धिनाथ मिश्र ने अपने उत्तराधिकारी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ० जयन्ती प्रसाद नौटियाल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि वह पूर्व की भाँति प्रदेश की समस्त गतिविधियों में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते रहेंगे।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ० जयन्ती प्रसाद नौटियाल ने कहा कि आज हिन्दी विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है, इसलिए भारत मे हिन्दी को राष्ट्रभाषा का संवैधानिक दर्जा प्राप्त होना ही चाहिए। डॉ० नौटियाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का सहयोग लेकर हिन्दी साहित्य भारती को उत्तराखण्ड में और अधिक गतिशील बनाया जायेगा।

बैठक का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए प्रदेश महामन्त्री प्रसिद्ध लेखिका एवं कवयित्री डॉ० कविता भट्ट ‘शैलपुत्री’ ने आशा व्यक्त की कि केन्द्रीय नेतृत्व के प्रोत्साहन और प्रदेश के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के बल पर उत्तराखण्ड में हिन्दी साहित्य भारती प्रगति के नवीन कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने पत्रलेखन अभियान की केंद्रीय संयोजिका होने के नाते सभी से अनुरोध किया कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी को समर्पित भाव से प्रयास करने की आवश्यकता है।

इस दृष्टि से बैठक में पत्रलेखन अभियान को और अधिक गति देने तथा जनपदों में संगठन को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। केन्द्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय महामन्त्री ने कार्यकर्ताओं की अनेक जिज्ञासाओं का समाधान किया।
प्रदेश संयुक्त महामन्त्री मीनू जोशी ने सरस्वती वन्दना और जिला उपाध्यक्ष चम्पावत दीपा पाण्डेय ने केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ० रवीन्द्र शुक्ल द्वारा रचित मातृ-वन्दना प्रस्तुत की। प्रदेश मंत्री बीना जोशी ने स्वागत भाषण और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० महेश शर्मा ने समस्त आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ललित राठौर “शौर्य” को उनके बाल कहानी संग्रह “कोरोना वारियर्स” के हाल ही में मा० मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी द्वारा लोकार्पण किये जाने पर बधाई प्रेषित की गई।
बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री संगठन डॉ० कलीराम भट्ट, प्रदेश मन्त्री रामशंकर सिंह, प्रदेश मन्त्री डॉ० बसन्ती मठपाल, प्रदेश मीडिया संयोजक ठाकुर मोहित सिंह, प्रदेश सदस्य डॉ० भगवती पनेरू, जिलाध्यक्षों में हरिद्वार से अरुण शर्मा, रूद्रप्रयाग से आचार्य कृष्णानन्द नौटियाल, पौड़ी से डॉ० दिनेश पाठक, टिहरी से विजय रतूड़ी, उत्तरकाशी से राजेश जोशी, चमोली से भगत सिंह राणा हिमाद, चम्पावत से जितेंद्र राय, बागेश्वर से डॉ० गोपाल कृष्ण जोशी, जिला महामंत्रियों में हरिद्वार से अलका शर्मा, पौड़ी से डॉ० रोशन बलूनी, उत्तरकाशी से साधना जोशी, देहरादून से डॉ० सुनील थपलियाल, टिहरी से बेलीराम कंसवाल, चम्पावत से संजय भारद्वाज, चमोली से शशि देवली, रूद्रप्रयाग से नन्दन राणा नवल, नैनीताल से डॉ० अनुपम शुक्ल, अल्मोड़ा से मोती प्रसाद साहू आदि अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कल्याण मन्त्र के साथ बैठक सम्पन्न हुई। समस्त तकनीकी व्यवस्था और समाचार संकलन के दायित्व का निर्वहन प्रदेश मीडिया संयोजक ठाकुर मोहित सिंह ने किया।

शशि देवली
महामंत्री
हिन्दी साहित्य भारती
उत्तराखंड

 

Next Post

अच्छे शैक्षणिक वातावरण के लिये छात्र छात्राओं और अध्यापकों के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिये : डा0 रेनू सनवाल

पीजी कालेज नागनाथ-पोखरी मे छात्र-छात्राओ मे शैक्षिक गतिविधियां बढाने लिए उनमे अध्ययन का जोश भरने के के लिये कोविड 19 के चलते लंबे समय तक कोरोना कर्फ्यू के पश्चात प्राचार्य प्रोफेसर संदीप कुमार शर्मा की अगुवाई में अग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा0 वर्षा सिह तथा भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर […]

You May Like