गोविंदघाट : प्लास्टिक मुक्त चारधाम यात्रा का संदेश देती नमामि नर्मदा संघ की हरित तीर्थ यात्रा, जूट के बैग किए वितरित

Team PahadRaftar

गोविंदघाट : यात्रा पड़ावों में श्रद्धालुओं को प्लास्टिक मुक्त तीर्थ यात्रा के लिए प्रेरित कर रही नमामि नर्मदा संघ की हरित तीर्थ यात्रा।

संजय कुंवर,गोविंदघाट ज्योतिर्मठ 

श्री हेमकुंड साहिब और बदरी नाथ धाम की रफ्तार पकड़ती तीर्थ यात्रा के बीच मुख्य यात्रा पड़ाव गोविंद घाट पिनोला के समीप नमामि नर्मदा संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल की अगुवाई में नमामि नर्मदा संघ द्वारा संचालित हरित तीर्थ यात्रा अभियान के तहत मंगलवार 10 जून को विशेष नदी संरक्षण पर्यावरण स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। और बदरीनाथ हाईवे पर चार धाम यात्रा सहित हेमकुंड साहिब के श्रद्धालुओं को “प्लास्टिक मुक्त तीर्थ यात्रा”का संदेश देना है। जिसके तहत बीकेटीसी के पूर्व धर्माधिकारी बदरीनाथ धाम ओर अभियान के संरक्षक आचार्य भुवन चंद्र उनियाल के मार्ग दर्शन में हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम आने जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों से प्लास्टिक कूड़ा गार्बेज वापस लेकर उन्हें यात्रा मार्ग पर बीट प्लास्टिक की थीम पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई साथ ही जूट के विशेष बैग वितरित किए गए।
अभियान के बारे में बताते हुए इस अभियान की कॉर्डिनेटर इंद्रजीत कौर ने बताया कि यह अभियान नदी संरक्षण, पर्यावरण चेतना व सांस्कृतिक जागरूकता को समर्पित है।
जिसके तहत आज सुबह से इस अभियान के तहत गोविंदघाट, पिनोला क्षेत्र में बदरी नाथ हाई वे पर तीर्थ यात्रियों को जूट बैग वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया है, और सभी श्रद्धालुओं से अपील भी की गई कि चार धाम यात्रा पर आप प्लास्टिक को बिखरने से रोकें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान जरूर दें।

बता दें कि इस राष्ट्र व्यापी सामाजिक संगठन नमामि नर्मदा संघ द्वारा संचालित इस “हरित तीर्थ यात्रा अभियान” को सुबोध उनियाल वन मंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा ऋषिकेश से झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया है। यह संगठन नदी संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना जैसे मुख्य जन जागरूक विषयों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्वेश्य चारधाम यात्रा में आए लाखों श्रद्धालुओं को इस अभियान के तहत “प्लास्टिक मुक्त तीर्थ यात्रा” हेतु प्रेरित किया जाना है। साथ ही कार्यक्रम में तीर्थ यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

Next Post

चमोली : पौराणिक लंगासू जल धारा के आसपास की सफाई

चमोली : गांव के पौराणिक धारे में सफाई अभियान चला कर स्वच्छता का दिया संदेश। मंगलवार को लंगासू में अध्यापक व पर्यावरण प्रहरी मनोज सती के नेतृत्व में युवाओं ने गांव के पौराणिक धारे के आस-पास सफाई अभियान चलाया। उन्होंने धारे के चारों ओर फैली गंदगी व प्लास्टिक बोतलों के […]

You May Like