
नमामि गंगे इकाई द्वारा किया गया योग शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन
गोपेश्वर महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गंणजेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण, स्वच्छता एवं भारतीय वैदिक परंपरा के प्रति जनमानस , छात्र -छात्राओं में जागरूकता एवं संचेतना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में वेदाचार्य डॉ० कृष्णानंद पंत के द्वारा वेद पुराण एवं उपनिषद में निहित ज्ञान के वर्तमान प्रासंगिकता पर चर्चा की। योगाचार्य रघुवीर बर्तवाल द्वारा योग के महत्व एवं उपयोगिता को बताते हुए यौगिक क्रियाओं पर अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बी० एड० विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो० स्वाति नेगी , प्रो० चंद्रावती जोशी , डॉ ० अखिलेश कुकरेती , डॉ० सरिता पंवार ,डॉ० विधि ढौंढियाल , डॉ० श्याम लाल बटियाटा , नमामि गंगे के नोडल डॉ ० सबज कुमार सैनी, नमामि गंगे के स्वयंसेवक,कुंजऊं मैकोट के आम जन मानस उपस्थित रहे।।

