गोपेश्वर : गंगोलगांव क्षेत्रपाल मंदिर में नव दुर्गा पाठ संपन्न

Team PahadRaftar

गंगोलगांव क्षेत्रपाल मंदिर में नव दुर्गा पाठ संपन्न

गोपेश्वर 

गोपेश्वर मुख्यालय के गंगोलगांव में गांव की सुख समृद्धि व खुशहाली को लेकर नवरात्रा पर्व पर क्षेत्रपाल देवता मंदिर में नौ दिवसीय नव दुर्गा पाठ का हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गया है।

गोपेश्वर मुख्यालय से सटे गंगोलगांव क्षेत्रपाल मंदिर में नवरात्रा पर्व पर गांव व क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर नौ दिवसीय नव दुर्गा पाठ का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर सुबह से मंदिर में भजन कीर्तन के साथ क्षेत्रपाल देवता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हुआ। वहीं गांव से बाहर रह रहे लोग भी इस पूजापाठ में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। मंदिर में आयोजित नव दुर्गा पाठ में क्षेत्रपाल देवता के पश्वा अजय रावत पर क्षेत्रपाल देवता के अवतरित होने पर सभी भक्तों की मनोकामना व क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। बताया कि क्षेत्रपाल मंदिर में पांच साल बाद नव दुर्गा पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुजारी विनोद रावत, भूपेंद्र रावत, राम सिंह राणा, जगत सिंह, हरीश सिंह , गोविंद सिंह, बलवंत राणा , सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

Next Post

जोशीमठ : पालिका ने एनएसएस छात्राओं को दी जैविक खाद बनाने की जानकारी

संजय कुंवर  जोशीमठ : पालिका द्वारा एनएसएस छात्राओं को जैविक कूड़े से खाद बनाने की दी जानकारी। सोमवार को नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा राजकीय आदर्श बालिका इण्टर कॉलेज जोशीमठ के अनुरोध पर एनएसएस की छात्राओं को पालिका के नए ट्रेंचिंग ग्राउंड में जैविक कूड़े से खाद बनाए जाने की […]

You May Like