गौचर : शिक्षिका पुष्पा बिष्ट को सेवानिवृत्त पर ग्रामीणों ने दी भव्य विदाई

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : विकास खंड कर्णप्रयाग के राइका सिदोली से सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार ने पुष्पा बिष्ट को भावभीनी विदाई दी।

अपनी 40 वर्षों को सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में पठन – पाठन के अलावा सीआरसी की जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन किया। वर्ष 2004 में जन गणना का बेहतर निर्वहन करने पर उनको राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा गया। 2006 में उप जिलाधिकारी के हाथों भी सम्मानित किया गया। इसके पश्चात जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षिका का सम्मान भी दिया गया। शुक्रवार को विद्यालय परिवार ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर उनका अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर पर पी टी ए अध्यक्ष विक्रम सिंह चौधरी, प्रधानाचार्य राजवर भंडारी के अलावा अध्यापक राजेंद्र भंडारी,एस एल आर्य, हरीश थपलियाल, देवेंद्र देवली, दिनेश चंद्र भारती,वर्षा पुरोहित,रीना लिंगवाल, प्रकाश रावत के साथ ही विद्यालय परिवार मौजूद रहा। इसके पश्चात घर पहुंचने पर उनके भाई गंभीर असवाल, सुनील पंवार, पुत्र अखिलेश बिष्ट, विशेष बिष्ट, प्रशांत बिष्ट के अलावा पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, सभासद चैतन्य बिष्ट, अजय किशोर भंडारी,भरत नेगी, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रकाश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष बीना भंडारी के साथ ही क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Next Post

ऊखीमठ : श्रीराम राज्याभिषेक के साथ सारी गांव में रामलीला मंचन संपन्न

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : तुंगनाथ घाटी के पर्यटन गांव व देवरिया ताल के आधार शिविर सारी के ओमकार दूधाधारी शिव नारायण मंदिर परिसर में महिला रामलीला मंचन का समापन भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गया। जिसे देखने को भारी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे। रामलीला समापन अवसर […]

You May Like