गौचर : प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने आईटीबीपी गौचर से जानी विभिन्न जानकारियां

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी के प्रशिक्षणरत अधिकारियों का 8वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर का किया दौरा। 23 प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों का आठवीं वाहिनी ने किया जोरदार स्वागत।

रविवार को आईएएस अकादमी मसूरी के दल ने आईटीबीपी गौचर कैंप परिसर में जवानों से रूबरू होते हुए भौगोलिक विषमताओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही ऑपरेशन गतिविधियों, आपदा प्रबंधन के दौरान रेस्क्यू अभियान, परिवहन एवं दूरसंचार यंत्रों का डेमो, वैपल और सपोर्ट वैगनों की प्रर्दशनी। उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा के बारे में वृहस्पति जानकारी प्रदान की गई।

श्रीकृष्ण कौशिक द्वितीय कमान, 8वीं वाहिनी द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने प्रशिक्षु अधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर श्री मनोज शाह (उप सेनानी), डॉ. देवेश चौधरी (चिकित्सा अधिकारी),  सतीश कुमार, सहायक सेनानी अभियंता तथा एनडीआरफ एवं आईटीबीपी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

चमोली : राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता बिहार में चमोली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी गोल्ड मेडल किए अपने नाम

संजय कुंवर  चमोली : बिहार के भागलपुर में राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ज्योतिर्मठ ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन, सभी गोल्ड जीत कर उत्तराखंड का नाम किया रोशन। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 25 सितंबर 2025 से 28 सितंबर 2025 […]

You May Like