गौचर : भारी बारिश के चलते कमेडा में तीर्थयात्रियों की आवाजाही रोकी गई

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

चमोली जनपद में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कमेडा में वाहनों की आवाजाही पर स्थिति सामान्य होने तक रोक लगा दी है। उन्होंने यात्रा से जुड़े अधिकारियों और पुलिस प्रशासन से तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को दोपहर बाद से जनपद में हो रही बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे के कमेडा भूस्खलन क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर छिटक रहे हैं। जिससे यहां वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। जिसे देखते हुए यात्रा का संचालन स्थिति सामान्य होने तक रोक दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि कमेडा में स्थिति के सामान्य होने पर पुनः वाहनों का संचालन शुरू किया जाएगा।

Next Post

गौचर : छह पेटी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

केएस असवाल  गौचर : पंचायत चुनावों से पहले पुलिस ने गौचर में आल्टो कार से ले जाई जा रही 06 पेटी अवैध शराब (05 पेटी Imperial Blue whisky व 01 पेटी बियर Bee young) की बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद चमोली में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण […]

You May Like