गौचर : उद्यान गोष्ठी में प्रगतिशील काश्तकारों को किया सम्मानित

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : जिला उद्यान अधिकारी नितेन्द्र सिंह ने कहा की काश्तकारों को अपनी आर्थिकी मजबूत करने के लिए सब्जियों के साथ ही कीवी व मशरूम उत्पादन पर जोर देना चाहिए।

उद्यान अधिकारी गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले में आयोजित उद्यान गोष्ठी में काश्तकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विदेशों में पैदा होने वाली कीवी अब भारत के पहाड़ी राज्यों में भी बड़े पैमाने पर उगाई जाने लगी है। इससे काश्तकार अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। सरकार मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए बाक्स खरीदने पर 40 प्रतिशत अनुदान दे रही है। इसी तरह मशरूम को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब उद्यान विभाग काश्तकारों को खेतों में ही प्रशिक्षण देने की योजना बना रहा है जिससे उनको ठीक से जानकारी मिल सके।

उद्यान निरीक्षक मंजू राणा ने कहा कि उद्यान विभाग काश्तकारों को सब्जियों की बीज रियायती दरों पर उपलब्ध करा रहा है। बेमौसमी सब्जियां उगा सकें इसके लिए अनुदान पर पाली हाउस उपलब्ध कराया जा रहा है। मेलाधिकारी उप जिलाधिकारी सोहन सिंह रांगढ व बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र नेगी ने काश्तकारों को विभाग द्वारा दी जा रही जानकारियां अपनाने को कहा ताकि उनको सब्जी व बागवानी से अच्छा लाभ मिल सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री, जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट, शाक्षी नेगी, चन्द्रकला, अनीता देवी,के अलावा राजेन्द्र लाल,गौरव कपूर, विनोद कनवासी, महेंद्र राणा,उद्यान विभाग के एस एच आई इंदर सिंह, सहायक उद्यान अधिकारी मीनाक्षी पालीवाल, सहायक नरेन्द्र बिष्ट,बैसाख सिंह असवाल आदि कई लोग मौजूद थे। संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने किया। गौचर मेले में आयोजित उद्यान गोष्ठी में दिग्पाल गुसाईं, प्रदीप लखेड़ा,कमल सिंह रावत सहित 60 से अधिक प्रगतिशील काश्तकारों को सम्मानित किया गया।

 

Next Post

गौचर : मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों के गीतों की रही धूम

मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों के गीतों की रही धूम केएस असवाल  गौचर : गढ़वाल मंडल के ऐतिहासिक 73 वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर के पंडाल में चौथे दिन आयोजित उद्यान गोष्ठी में किसानों की आय दोगुनी करने संबंधी योजनाओं पर बल दिया गया। […]

You May Like