गौचर : मां कालिंका का मायके पनाई सेरे में पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : पालिका क्षेत्र के सात गांवों की आराध्य देवी कालिंका को तीन दिनों की पूजा-अर्चना के लिए पनाई सेरे में स्थित मायके के मंदिर में लाई गई है। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने अपनी आराध्य धि्यांण का पुष्प अक्षत से गर्मजोशी से स्वागत किया।

Oplus_0

क्षेत्र के सात गांवों की आराध्य देवी कालिंका का मूल मंदिर अलकनंदा नदी तट पर भटनगर गांव की सीमा पर स्थित है। भटनगर गांव देवी ससुराल पक्ष तथा बंदरखंड पनाई तल्ली मल्ली, रावल नगर तल्ला मल्ला,शैल आदि गांव देवी के मायके पक्ष के माने जाते हैं। पूर्व से चली आ रही परंपरा के अनुसार मायके पक्ष के लोग नंदा अष्टमी के पर्व पर अपनी आराध्य धियांण को पूजा – अर्चना के लिए मायके मंदिर में लाकर समूण श्रृंगार सामग्री अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते रविवार को मायके पक्ष के लोग गाजे बाजे के साथ देवी के भाई माने जाने वाले रावल नगर के रावल का कटार के देवी के मूल मंदिर पहुंचे जहां पहले से मायके जाने के लिए देवी का श्रृंगार कर तैयार किया गया था। राव के कटार पहुंचते ही देवी पुजारी राधावल्लभ थपलियाल पर अवतरित होकर खिलखिला उठी। देखते ही देखते सभी देवी देवता अपने पाश्वाओं पर अवतरित होने लगे तो वातावरण भक्तिमय हो गया। अपने भाईयों की अगवाई में देवी जैसे ही मायके की सीमा में प्रवेश करती है वहां पहले से मौजूद लोगों ने अपनी आराध्य धियांण देवी का पुष्प अक्षत के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। रास्ते में पौराणिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए देवी को मायके के मंदिर में पहुंचा दिया गया है।

रास्ता बंद होने से बदला रूट 

गौचर : हवाई पट्टी की चारदीवारी बनने के बाद इस देवी की यात्रा का रुट बदल दिया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश कनवासी के अनुसार पहले हवाई पट्टी की दीवार से मंदिर के सामने रास्ता छोड़ दिया गया था लेकिन इस बार सभी रास्ते बंद कर दिए जाने से देवी की यात्रा का रास्ता बदलने को मजबूर होना पड़ा है। अब देवी की यात्रा को मुख्य बाजार से होकर मंदिर तक लाया गया है। वापसी में बंदरखंड होते हुए मूल मंदिर पहुंचाया जाएगा।

Next Post

पीपलकोटी : 25 वर्षों बाद स्यूंण सोमेश्वर देवता का 5 अक्टूबर से छह माह देवरा यात्रा भ्रमण, तैयारियां जोरों पर 

25 वर्षों बाद स्यूंण सोमेश्वर देवता का छह माह देवरा यात्रा भ्रमण, तैयारियां जोरों पर  अरूण राणा पीपलकोटी : 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्यूंण गांव के शिव स्वरूप श्री सोमेश्वर देवता छह माह के देवरा यात्रा भ्रमण के लिए  गृभगृह से बाहर आएंगे, इसके लिए ग्रामीणों ने […]

You May Like