गौचर : आईटीबीपी जवानों ने कार दुर्घटना में घायल पति – पत्नी की बचाई जान – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : 8 वीं वाहिनी भा.ति.सी. पुलिस बल के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर 02 सिविलियन की बचाई जान

देहरादून से चमोली की ओर आ रही एक टाटा इंडिगो नंबर यू. के . 07 ऐ. पी. 7929 यहां आईटीबीपी कैम्प की बनी आयरन फेसिंग को तोड़ते हुए बद्रीनाथ हाईवे से 30 फीट नीचे जा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी सूचना वाहिनी के उप सेनानी अशोक सिंह नेगी द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी को देते हुए कार में सवार वाहन चालक जो कि स्वयं कार का मालिक गोविन्द सिंह उम्र 49और उनकी पत्नी पुनम चौधरी उम्र 45 घायल हो गए। दोनों घायलों को 8 वीं वाहिनी के जवानों ने तुरंत ही मुस्तैदी दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन कर वाहन से बाहर निकाला और अपने चिकित्सक डॉ गोविंद व उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाहिनी के एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल रूद्रप्रयाग पहुंचाया गया। वाहिनी के उप सेनानी अशोक सिंह नेगी ने दुर्घटनाग्रस्त हुए कार से घायलों का मुस्तैदी के साथ रेस्क्यू कर उनकी जान बचाने के लिऐ जवानों की हौसला-अफजाई की है।

Next Post

डीएम मयूर दीक्षित ने छात्रों को डेटाॅल साबुन व सैनिटाइजर किया वितरित - पहाड़ रफ्तार

ऊखीमठ : जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उचित साफ-सफाई के लिए बच्चों को प्रेरित व जागरुक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुद्रप्रयाग में डेटोल हाईजीनिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।   जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए […]

You May Like