गौचर : बालिका इंटर कालेज में भव्य प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज गौचर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव कार्यक्रम।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सोमवार को पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज गौचर में राबाइका गौचर, उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय का नव प्रवेशी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के स्वागत में प्रवेशोत्सव आयोजन किया गया। प्रवेशोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और पूर्व डीसीपी सदस्य अनिल नेगी सभासद सभासद पूनम रावत द्बारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशीयों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुऐ उनके उत्कृष्ट पठन-पाठन के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में अग्रणी भूमिका निभाने पर छात्राओं एवं विद्यालय परिवार की भूरी भूरी प्रशंसा की। तथा विद्यालय में छात्राओं की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुऐ नवप्रवेशीयों का स्वागत सम्मान करने को कहा गया है।
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्रवेशोत्सव के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्काउट गाइड, योगाभ्यास, बैण्ड, डोल दमाऊ आदि का उत्कृष्ट प्रर्दशन किया गया। विद्यालय के प्रवक्ता भगवती सिंह रावत एवं अनुसूया सोनियाल के संयुक्त संचालन में हुऐ कार्यक्रम में पूर्व डीसीपी सदस्य अनिल नेगी, सभासद पूनम रावत, पीटीए अध्यक्ष दिलवर सिंह चौहान, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती काजल भंडारी, अभिभावकगण व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य डा सुमन ध्यानी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Next Post

चमोली : जिलाधिकारी ने की बदरीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा

चमोली : बदरीनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदरीनाथ धाम में संचालित मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मास्टर प्लान का कार्य कर ही संस्थान के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों […]

You May Like