केएस असवाल
गौचर : जय मां कालिंका क्रिकेट कमेटी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गौचर बसंपुर की टीम ने जीतकर 1 लाख 25 हजार की नगद राशि व ट्रॉफी पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल की।
गौचर के ऐतिहासिक मैदान में पिछले एक माह से अधिक समय से खेले जा रहे प्रदेशस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 50 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को फाइनल मुकाबला गौचर बसंपुर व नाथ इलेवन श्रीनगर के मध्य खेला गया। टास जीतकर बसंतपुर ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में श्रीनगर की टीम को 135 रनों की चुनौती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाथ श्रीनगर की टीम 18 वें ओवर में मात्र 121 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इस तरह से बसंपुर की टीम ने 13 रनों से विजय हासिल की।
जय मां कालिका राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच वार्ड नंबर 03 बसंतपुर गौचर बनाम नाथ श्रीनगर के मध्य खेला गया जिसमें वार्ड नंबर 03 बसंतपुर गौचर की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20ओवर 134 रन बनाए 135 रनों का लक्ष्य दिया जिसमें लक्ष्य 27 रन, विजय 22रन बनाए, गेंदबाजी में नाथ श्रीनगर की टीम रविन्द्र, भरतवीर,सैम 2 -2 विकेट लिए ,जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए नाथ श्रीनगर की टीम 121 ही रन बना सकी जिसमें गिरिश 29 रन बनाए, गेंदबाजी बसंतपुर से विश्वास 3,सनी, शेरावत, सत्यम 2-2 विकेट लिए, वार्ड नंबर 03 बसंतपुर टीम 14 रनों से विजई रही, मैन ऑफ द मैच विश्वास रहे 3 विकेट
मैन ऑफ द सीरीज शेरावत 170 रन 6 विकेट,
बैस्ट बैडसमैन प्रतीक 157 रन
बैस्ट गेंदबाज सैम 16 विकेट
बैस्ट फिल्डर गुरु देव
बैस्ट कीपर नीरज राठौड़
बैस्ट टीम कपीरी
विजेता टीम को 125000 एवं ट्रॉफी
उप विजेता 75000 एवं ट्रॉफी
इस अवसर पर क्रिकेट कमेटी द्वारा विजेता टीम को 1 लाख 25 हजार की नगद राशि के साथ ही शानदार ट्राफी भेंट की। इसी प्रकार उप विजेता टीम को 75 हजार की नगद धनराशि के साथ ही शानदार ट्रॉफी दी गई। बसंपुर के विश्वास को मैन आफ द मैच दिया गया। राजदीप को वेस्ट फिल्डर,नीरज को वेस्ट विकेटकीपर,सैयद को वेस्ट गेंदबाज, प्रतीक को वेस्ट बल्लेबाज का खिताब दिया गया।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने आयोजन समिति के प्रतिनिधियों के साथ ही मैच में प्रतिभाग करने वाली टीमों को धन्यवाद देते हुए कहा कहा कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट ने गौचर क्षेत्र को एक नई पहचान दिलाई है। आने वाले समय में स्टेडियम बनने के बाद मैच और भी बेहतरीन ढंग से आयोजित हो पाएंगे। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अनिल नेगी ने सभी खिलाड़ियों के साथ ही कमेटी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा उनके अथक प्रयासों से ही मैच का सफल संचालन हो पाया है।
इस अवसर पर 66 आरसीसी के कमान अधिकारी मनोज कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी, सरोजनी भंडारी,युद्धबीर खत्री, दिनेश बिष्ट, नवीन टाकुली, भगवती खंडूड़ी, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी,दुवा के प्रधान महाबीर रावत, नितेश चौधरी, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य राजकुमार ,आशीष नेगी, मुकेश नेगी, विपुल रावत,दीपक बिष्ट, महादेव बहुगुणा,हरीश नयाल,सूरज धरियाल, ईश्वर नेगी आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
