गौचर : दिलवर सिंह चौहान तीसरी बार बने राबाइंका के निर्विरोध अध्यक्ष

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : राबाइका अभिभावक संघ के चुनाव में दिलवर सिंह चौहान तीसरी बार फिर बने निर्विरोध अध्यक्ष।

राजकीय बालिका इंटर कालेज गौचर के अभिवाहक संघ चुनाव से पहले सर्वप्रथम पिछली कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके पश्चात विधिवत हुए चुनाव में दिलवर सिंह चौहान को सर्व सहमति से तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार एसएमसी के पद पर आम सहमति ना बनने की दशा में पूर्व एस एम सी अध्यक्ष अनीता चौहान व काजोल भंडारी से आम सहमति ना बनने की दशा में चुनाव प्रक्रिया अपनायी गई, जिसमें काजोल भंडारी को 74 मत प्राप्त हुए तथा अनीता चौहान को 13 मत पाकर संतोष करना पड़ा। कार्यकारिणी सचिव जयंती बिष्ट सह सचिव अनसूया सोनियाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर कुसुम गैरोला को निर्विरोध चुना गया। पूरण सिंह बिष्ट, अंजुदेवी, कृष्णा रावत, अनीता चौहान, दीपा बिष्ट, उर्मिला बिष्ट आदि को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। बैठक में अध्यक्ष दिलवर सिंह चौहान ने कहा कि जबतक स्थानान्तरण किये गये अध्यापिकाओं की जगह प्रतिस्थानी नहीं आते हैं तब तक उनको कार्यमुक्त नहीं किया जाना चाहिए। संगोष्ठी का संचालन प्रवक्ता गम्भीर सिंह असवाल व भगवती सिंह रावत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। परीक्षा प्रभारी गम्भीर सिंह असवाल द्वारा गत वर्ष के परीक्षा परिणाम व शिक्षेणत्तर गतिविधियों में छात्राओं द्वारा प्रतिभागिता की सम्पूर्ण आख्या अभिवाहकों के सम्मुख रखी इस अवसर पर विद्यालय अध्यापिकायें मनोरमा भंडारी, अनसूया सोनियाल, श्रद्धा रावत, रेखा राणा, गीता रौथाण व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Next Post

गौचर : सरकार जिन कांवड़ियों के पांव पखार रही है, पहाड़ में उनके हुड़दंग से आम नागरिक परेशान!

केएस असवाल गौचर : सरकार भले ही कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत कर रही हो लेकिन उनके द्वारा रात दिन मचाए जा रहे हुड़दंग से आम नागरिक सहम सा गया है। कांवड़ियों द्वारा बाईकों के शैलेंसर खोलकर तेज आवाज व तेज गति से झुंड के रूप में बाइकों […]

You May Like