गौचर : भाजपाइयों ने बीर बाल दिवस पर लंगर सेवा की आयोजित

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल एवं कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र बद्री नेगी व विक्रम मिंगवाल के नेतृत्व में लंगर सेवा आयोजित कर बीर बाल दिवस मनाया गया।

चटपीपल के गलनाऊं के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयोजित कार्यक्रम अवसर पर सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहबजादे बाबा फतेह सिंह व बाबा जोरावर सिंह के बलिदान याद किया गया। लंगर स्थान पर कार्यकर्ताओं द्वारा आने जाने वाले यात्रियों को चाय पकौड़ी बिस्किट आदि पकवान परोसे गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता टीका प्रसाद मैखुरी,जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी,महामंत्री ईश्वर नेगी, कांता देवी,कुसुम कंडारी ,जयकृत बिष्ट ,गजेंद्र नयाल, दिनेश डिमरी ,सुरेंद्र पुंडीर ,सुनील कुमार ,मनीष राणा ,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी ने कहा कि बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह का बलिदान समस्त हिंदुस्तान की सभ्यता और संस्कृति की रक्षा के लिए तथा हिंदुस्तान के संपूर्ण समाज की रक्षा लिए जन्मों जन्मों तक याद किया जाएगा।

 

 

Next Post

चमोली : औली में नववर्ष के जश्न को लगा पर्यटकों का जमावड़ा, 1328 ने चियर लिफ्ट का उठाया लुत्फ़

संजय कुंवर  औली / चमोली : विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में 31 दिसंबर एवं नववर्ष के उत्सव मनाने के लिए पर्यटकों का जमावडा शुरू हो गया है। शुक्रवार को 1328 प्रकृति प्रेमियों ने उठाया चियर लिफ्ट का लुत्फ। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चोटियों पर हुआ हिमपात। सीमांत जनपद […]

You May Like