
रानीगढ़ पट्टी के मुल्यागांव निवासी अभिषेक बिष्ट का चयन इंडियाना यूनिवर्सिटी में पीएचडी में होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
केएस असवाल
रानीगढ़ पट्टी, सिदोली क्षेत्र के मुल्यागांव निवासी अभिषेक बिष्ट का अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस विषय में पीएचडी हेतु चयन होने पर क्षेत्रवासियों के साथ ही उनके परिजनों में खुशी की लहर है। अभिषेक के माता-पिता शिक्षा विभाग में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं।
अभिषेक के पिता दिनेश सिंह बिष्ट और माता गुड्डी देवी बिष्ट ने बताया कि अभिषेक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट विद्यालय घोलतीर से प्राप्त की। हाईस्कूल परीक्षा में उन्होंने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनगर से की, जहां उन्होंने 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट के बाद अभिषेक ने बी-टेक की पढ़ाई पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी, देहरादून से पूरी की। इसके बाद गेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत उन्होंने मास्टर ऑफ कंप्यूटर साइंस (MS CS) आईआईआईटी हैदराबाद से किया। अमेरिका की जीआरई परीक्षा पास करने के बाद अभिषेक का चयन इंडियाना यूनिवर्सिटी में पीएचडी हेतु हुआ।
अभिषेक की इस उपलब्धि पर कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, अजय किशोर भंडारी, गो सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य अनिल नेगी, सुनील पंवार, कैलाश केडियाल, विक्रम सिंह, राकेश केडियाल, दिनेश बिष्ट, गजेन्द्र नयाल, दलवीर कनवासी, दुद्धबीर बिष्ट, त्रिलोक नेगी, आनन्द सिंह बिष्ट, भरत सिंह बिष्ट, सहित कई लोगों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

