गौचर : भाजपा शक्ति केंद्र देवल के चोरडा़ में महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कार्यक्रम आयोजित – पहाड़ रफ्तार 

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल शक्ति केंद्र देवल के चोरडा़ बूथ संख्या 05 में बूथ अध्यक्ष प्रेम देवली की अध्यक्षता में महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसके मुख्य वक्ता नितेश चौधरी थे। वक्ताओं में गुलाब सिंह बिष्ट, श्रीमती रेखा बिष्ट, भगत सिंह कण्डारी एवं विक्रम सिंह चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण को पढ़ा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश डिमरी मंडल मंत्री श्रीमती पवित्रा बिष्ट, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा बिष्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनसूया लाल, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुंडीर, मंडल महामंत्री सुनील कुमार, आशीष बिष्ट, मंडल कोषाध्यक्ष  जगदीश जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक प्रदीप राणा, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजपाल सिंह बिष्ट, जीतपाल सिंह चौधरी, गैथी प्रधान महेंद्र सिंह राणा ढमढमा प्रधान रवि बिष्ट, धन सिंह कण्डारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष चोरडा़ श्रीमती देवेश्वरी देवी एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति के रूप में महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

Next Post

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया औषधीय एवं संगध पादप संस्थान महैलचोरी का स्थलीय निरीक्षण - पहाड़ रफ्तार

केएस असवाल कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया औषधीय एवं संगध पादप संस्थान, महैलचोरी का स्थलीय निरीक्षण। मंत्री ने कहा अप्रैल माह में होगा संस्थान का निर्माण कार्य शुरू संस्थान के बन जाने से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार गैरसैंण के विकास में यह संस्थान मील का पत्थर साबित होगा […]

You May Like