मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व फूलदेई

Team PahadRaftar

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व फूलदेई,मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को फूलदेई के त्योहार की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को फूलदेई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

Next Post

जोशीमठ : पहाड़ के सूदूरवर्ती अंचलों में बसे गांवों में फूलदेई पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पहाड़ के सूदूरवर्ती अंचलों में बसे गांवों में फूलदेई पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रघुबीर नेगी रिपोर्ट  जोशीमठ : बसन्त ऋतु का आगमन से पहाड़ जहां बुरांश की लालिमा बिखेर रहा है वहीं पीले फूल फ्यूंली के रंगों से धरती का श्रृंगार कर रहे हैं, धीरे धीरे पहाड़ में […]

You May Like