उत्तराखंड के हर युवा को नकल कानून से मिलेगा न्याय : कौठियाल

Team PahadRaftar

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल द्वारा उत्तराखंड प्रतियोगी नकल कानून 2023 अध्यादेश पर ज़िला मुख्यालय गोपेश्वर के लोक निर्माण अथिति गृह में पत्रकारों की वार्ता । उन्होंने कहा कि अब मजबूत नकल क़ानून से कोई बच नहीं पाएगा, चाहे वो कोई भी हो।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि नकल कानून तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली धांधली पर नकेल कसेगी। कड़े से कड़े प्रावधान कानून में लाए गए हैं। हर प्रकार की सजा 3साल से लेकर 10साल और उससे अधिक आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान रखा गया है। कर्नल कोठियाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता तरीके से नौकरियां लगेगी। उत्तराखंड के हर युवा को इस कानून से न्याय मिलेगा। किसी भी बड़े से बड़े व ऊंची पकड़ रखने वाले किसी भी हाल में नही बकसे जायेंगे। सरकार हर वो कदम उठाएगी जो राज्य हित में जन हित मे होगा। कर्नल कोठियाल ने कहा कि सरकार द्धारा कानून में हर बारीक बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। कानून का छोटा सा प्रावधान जिन्हे अध्यादेश में सम्मिलित किया गया है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपेश्वर महेंद्र राणा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, महिला मोर्चा शांति राणा, मंडल महामंत्री उमेश भट्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक टमटा, ओबीसी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार, मंडल उपाध्यक्ष हर्षपति चमोली, वीरेंद्र बिष्ट जी,संदीप बर्तवाल, मदन सिंह नेगी युवा मोर्चा से अभिषेक बिष्ट, रोहित बिष्ट आदि उपस्थित रहे

Next Post

जोशीमठ नगर क्षेत्र में दरारों और बदरीनाथ हाईवे पर गड्डे बनने का सिलसिला फिर शुरू - पहाड़ रफ्तार

संजय कुंवर जोशीमठ ब्रेकिंग न्यूज जोशीमठ नगर क्षेत्र में दरारों और बदरीनाथ हाईवे पर गड्डे बनने का सिलसिला फिर शुरू जोशीमठ बदरीनाथ हाईवे की मुख्य सड़क पर बना बड़ा गहरा गढ्डा, दहशत का माहौल छावनी बाजार के सामने बदरीनाथ रोड पर सड़क में बन रहा बड़ा होल,स्थानीय लोगों ने सुबह […]

You May Like