गैरसैंण एसडीएम को दी भावभीनी विदाई – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

तहसील गैरसैंण के उप जिलाधिकारी कौशतुभ मिश्रा का उद्यमसिंह नगर स्थानान्तरण होने पर आज शनिवार को तहसील प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, नगर पंचायत, व्यापार संघ व स्थानीय जनता ने उन्हें फूलमालाओं, पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह् के साथ भावभीनी विदाई दी। तहसील सभागार में आयोजित विदाई समारोह में मौजूद सभी ने मिश्रा को एक कुशल प्रशासक बताते हुए उनकी कार्यशैली, व्यवहार और उनके द्वारा कोविड काल में किए गए बेहतरीन कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी।

इस अवसर पर राज्य मंत्री सुरेश कुमार बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महाबीर रावत, जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर, नायब तहसीलदार राकेश पल्लव, राजस्व निरीक्षक मनोज कार्की, मोहन टम्टा, सभासदगण, प्रधानगण, क्षेत्रपंचायत सदस्य, मीडिया बंधु सहित गणमान्य नागरिक व आम जनता मौजूद रही।

Next Post

वंशी नारायण धाम में बहिनों ने बांधा चतुर्भुज नारायण को स्नेहिल रक्षा सूत्र, नारायण धाम में भक्तों की उमड़ी भीड़ - संजय कुंवर वंशी नारायण धाम

वंशी नारायण धाम में रक्षा बंधन पर्व की धूम, बहिनों ने बाँधा श्री नारायण भगवान को स्नेहिल “रक्षा सूत्र” संजय कुँवर,बंशी नारायण धाम कलगोठ,जोशीमठ जोशीमठ प्रखण्ड के उच्च हिमालयी श्री वंशी नारायण धाम में रक्षा बंधन पर्व की धूम रही। सैकड़ों नारायण भक्तों ने झमा झम बारिश की फुहारों के […]

You May Like