लोक अदालत में 74 वादों का निस्तारण

Team PahadRaftar

वर्ष 2021 की अंतिम लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर गोपेश्वर के साथ-साथ बाह्य न्यायालय परिसर कर्णप्रयाग, थराली, जोशीमठ, गैरसैंण व पोखरी में किया गया। लोक अदालत में 90 में से 74 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।

लोक अदालत में दो करोड़ 77 लाख 53 हजार 62 रुपए का राजस्व वसूल किया गया। जिसमें से जनपद न्यायाधीश द्वारा मोटर वाहन दुर्घटना के 10 वादों में बीमा कंपनियों से 87 लाख 35 हजार का प्रतिकर दिलाया गया। तपोवन में आई आपदा के दौरान लापता, मृत व्यक्तियों को एक करोड़ 51 लाख 53 हजार 694 का प्रति कर दिलाया गया। धन वसूली चेक बाउंस के बाद वादों में 18 लाख 20 हजार तक की वसूली करवाई गई। सिविल वादों में लगभग 14 लाख 84 हजार का अधिकार दिलाया गया। लोक अदालत के संबंध में सिविल जज सीनियर डिविजन सुधीर कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि यह एक सफल लोग अदालत रही। जिसमें जन सामान्य को काफी फायदा हुआ जो समय-समय पर लगते रहनी चाहिए।

Next Post

देवभूमि पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष बने अनिल राणा - केएस असवाल गौचर

गौचर क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों ने रविवार को जीएमवीएन पर्यटक आवास गृह में बैठक आयोजित कर प्रदेश स्तरीय पत्रकार संगठन देवभूमि पत्रकार यूनियन की जिला एवं नगर कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों का चयन किया। बैठक में ऊर्जावान पत्रकार अनिल राणा को जिलाध्यक्ष और नगर की एकमात्र नवोदित युवा पत्रकार सोनिया […]

You May Like