दिग्पाल गुसांईं देवभूमि पत्रकार यूनियन के बने जिलाध्यक्ष – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

गौचर

देवभूमि पत्रकार यूनियन जनपद चमोली की कार्यकारिणी का गठन कर दिग्पाल गुसांईं को जिलाध्यक्ष तथा प्रदीप लखेड़ा को सचिव बनाया गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई देवभूमि पत्रकार यूनियन की बैठक में सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारी को भंग करने की घोषणा की गई। इसके पश्चात सर्वसम्मति से दिग्पाल गुसांईं को जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार प्रदीप लखेड़ा को सचिव,खुशाल सिंह असवाल को उपाध्यक्ष, ललिता प्रसाद लखेड़ा को संरक्षक, देवेंद्र गुसाईं को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अरूण मिश्रा को महासचिव, प्रदीप चौहान को संगठन सचिव, सतेन्द्र पुंडीर व संतोष कुंवर को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल राणा को प्रदेश कार्यकारिणी के लिए चुना गया।इस अवसर पर पारित प्रस्तावों के अनुसार प्रत्येक तीन माह में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी के विस्तार पर बल देते हुए शीघ्र नगर व ब्लाक कार्यकारिणी के गठन का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर तय किया गया कि जो भी सदस्य गलत गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा संगठन उसके गलत कार्यों का समर्थन नहीं करेगा।

Next Post

कवयित्री संगीता बहुगुणा को मिला काव्य रत्न सम्मान, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई - पहाड़ रफ्तार

गौचर / चमोली कवयित्री संगीता बहुगुणा हुई काव्य रत्न से सम्मानित, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई नगरपालिका क्षेत्र गौचर की कवयित्री संगीता बहुगुणा को काव्य रत्न से सम्मानित होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल साहित्यिक भविष्य के लिए बधाई दी। कवयित्री संगीता बहुगुणा को यह […]

You May Like