कांग्रेसियों ने बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन – केएस असवाल गौचर

Team PahadRaftar

कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी एवं भष्टाचार के खिलाफ पूर्व लोक सभा प्रत्याशी मनीष खण्डूरी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ जीत राम प्रदेश महामन्त्री हरि कृष्ण भट्ट के नेतृत्व में पेट्रोल पम्प से बस स्टेशन तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ बढ़ती महंगाई बेरोजगारी भष्टाचार के खिलाफ डबल ईंजन की सरकार हो गई फैल के नारे लगाकर 2022 विधान सभा चुनाव का विगुल फूंका। बस स्टेशन पर आयोजित सभा स्थल पर सीडीएस विपिन रावत मधुलिका रावत सहित अन्य लोगों एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरबंश कपूर एवं उपाध्यक्ष डॉ अनुसूया मैखुरी को श्रदाँजलि दी गई। जनजागरण रैली को सबोधित करते हुए पूर्व लोक सभा प्रत्याशी
मनीष खण्डूरी ने कहा कि मातृ शक्ति एवं युवा नगर के विकास के साथ उत्तराखण्ड राज्य की तकदीर बदल देगा। आने वाले 2022 विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी। इसको लेकर राज्य की जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी । डबल ईंजन की सरकार से जनता को जो उम्मीद थी उसका सपना चकनाचूर हो गया है। जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। आज बेरोजगारी, महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है। रसोई गैस सहित आवश्यक दामों में हुई बढ़ती कीमतों से जनता तस्त्र हुई। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में जनता से कांग्रेस की सरकार बनाने का आग्रह किया।
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक थराली डॉ जीत राम ने कहा कि भाजपा की डबल ईंजन की सरकार फेल हो चुकी है। जनता 2022 के चुनाव में इनका सुफ़ड़ा साफ कर कांग्रेस को सत्ता सौपेगी। इसके लिए जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। 20 22 के चुनाव का विगुल बज चूका है । कांग्रेस के प्रदेश महामन्त्री हरि कृषण भट्ट ने कहा कि आगामी 2022 विधान सभा के चुनाव में तीनों सीटों पर कांग्रेस परचम लहरायेगी इसको लेकर मातायें एवं युवा वर्ग जोरदार तैयारियों में लगा है । इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सगोई, नगराध्यक्ष महेश खण्डूरी, दुग्ध संघ की पूर्व अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी, गौचर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, गौचर नगराध्यक्ष सुनील पवाँर, भुवन नोटियाल सुभाष रावत व नन्दप्रयाग के पूर्व पंचायत अध्यक्ष चन्दशेखर पल्लव बीरेंद्र मिंगवाल आदि ने कांग्रेस के पक्ष में 2022 चुनाव में जनता से वोट करने का आह्वान किया ।

Next Post

राजनाथ सिंह का दौरा नकारात्मक राजनीति से प्रेरित : कांग्रेस

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ – राजनाथ सिंह का दौरा नकारात्मक राजनीति से प्रेरित : कांग्रेस उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप महामंत्री एवं पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी और कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सूरज नेगी ने आज यहां जारी एक संयुक्त बयान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के […]

You May Like