जोशीमठ : कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने विक्रम फर्रस्वाण

Team PahadRaftar

जोशीमठ : कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने विक्रम फर्रस्वाण

संजय कुंवर,जोशीमठ

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोशीमठ के लिए आज कांग्रेस प्रभारी तजबर सिंह खत्री की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें सर्वसहमति से कांग्रेस के युवा चहरे और भूतपूर्व ग्राम प्रधान करछों विक्रम फरस्वांण निर्विरोध चुने गए उनके साथ ही ब्लॉक महांमत्री दीपक रावत को भी निर्विरोध चुना गया। लंबे समय से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए पार्टी के अंदर सुगबुगाहट चल रही थी जिसके बाद आखिरकार चुनाव सम्पन्न हो गया। हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में 2017 कई अपेक्षा कांग्रेस को अच्छे मत मिले है जिससे ब्लॉक कांग्रेस में खुशी है। आने वाले लोकसभा और पंचायत चुनावों में भी पार्टी को सीमांत विकासखंड से अच्छे वोट मिलने की उम्मीद रहेगी। नव निर्वाचित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम फरस्वांण का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिता ब्लॉक में कांग्रेस को एकजुट कर मजबूत करने की होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, रामेश्वर प्रसाद थपलियाल, प्रदीप भंडारी, यशपाल डुंगरियाल, संतोष पंवार, धर्मेंद्र नेगी, देवेश्वरी शाह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

आठ साल बेमिसाल गरीब कल्याण सेवा सुशासन यही है विकास का मूल मंत्र : रघुवीर बिष्ट

आठ साल बेमिसाल गरीब कल्याण सेवा सुशासन, यही है विकास का मूल मंत्र : रघुवीर बिष्ट केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर के आस्था लाॅज में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने प्रेस […]

You May Like