रक्षाबंधन : महिलाओं व छात्राओं ने एसपी और पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

Team PahadRaftar

महिलाओं व छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक को बाँधी गयी राखी, पुलिस अधीक्षक द्वारा बहनों को दिया गया सुरक्षा का आश्वासन। कहा घरों से निकलते ही पुलिस की वजह से रहती है सुरक्षा की भावना।

रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं व छात्राओं द्वारा राखी बांधकर मिठाई खिलाई गयी तथा जनकल्याण संदेश देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गयी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बहनों का आभार प्रकट किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि कभी भी कोई समस्या हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं अथवा कार्यालय आकर पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं।
जनपद चमोली के समस्त थाना/चौकियों में भी महिलाओं व छात्राओं ने पुलिस के जवानों को रक्षासूत्र राखी बांधी, इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बहिनों की रक्षा का संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि पुलिस के जवान हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा 24 घंटे तैयार रहते हैं, सभी पर्व जैसे होली, दीपावली, राखी आदि पर अपने परिजनों से दूर रहते हैं। चमोली पुलिस दिन प्रतिदिन अपराध रोकथाम के अतिरिक्त समाजसेवा के कार्य कर रही है, जिसके चलते आज जब हम घर से निकलती हैं तो सुरक्षित महसूस करती हैं।पुलिस जवानों द्वारा रक्षा सूत्र बांधने के बदले सभी महिलाओं को अपने स्तर व चमोली पुलिस की ओर से उन सभी व सभी जनपद वासियों की सुरक्षा व हर संभव सहायता का वचन दिया गया।

Next Post

गोपेश्वर : राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया अपना हुनर

गोपेश्वर :  राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीस पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए यह बहुत ही सुनहरा मौका था जब वे अपनी कला का प्रदर्शन बख़ूबी कर रहे थे। सीनियर छात्र – छात्राओं ने बैडमिंटन तथा शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तो […]

You May Like