चमोली : औली में चेयर लिफ्ट का संचालन फिर शुरू, पर्यटकों ने किया दीदार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

औली : विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं स्कीइंग क्रीड़ास्थल औली में जीएमवीएन के चेयर लिफ्ट का संचालन फिर शुरू हो गया है। पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से किया नंदा देवी चोटी का दीदार।

विंटर डेस्टिनेशन औली घूमने आने वाले पर्यटकों को हवाई सैर के जरिए नन्दा देवी माउंटेन सहित गढ़वाल हिमालय की गगन चुम्भी हिमशिखरों का दीदार कराने वाली गढ़वाल मंडल विकास निगम औली की चेयर लिफ्ट का संचालन मेंटनेंस के बाद फिर शुरू हो गया है। सालाना मेंटेनेंस के लिए GMVN औली की इस चेयर लिफ्ट को कुछ दिनों के लिए बन्द किया गया था। चेयर लिफ्ट प्रभारी राजेंद्र प्रसाद डिमरी ने बताया कि आगामी क्रिसमस सीजन सहित न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आने वाले पर्यटकों के दबाव से पूर्व चेयर लिफ्ट की सालाना मेंटेनेंस की गई है जो प्रति वर्ष की जाती है। अब पूरी तरह चेयर लिफ्ट संचालन शुरू हो गया है और पर्यटक औली की वादियों का लुत्फ चेयर लिफ्ट के जरिए उठा रहे हैं।

Next Post

चमोली : गौचर से देहरादून को शनिवार से हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरू

केएस असवाल  गौचर : उड़ान योजना के तहत लंबे समय बाद गौचर हवाई पट्टी से देहरादून के लिए शनिवार से हैरीटेज कम्पनी की छह सीटर हेलीकाप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। दरअसल केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय से स्वीकृति न मिलने के कारण पिछले कई महीनों से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड […]

You May Like