चमोली : प्रकृति एवं लोकपर्व फूलदेई जिले में धूमधाम से मनाया गया

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : उत्तराखंड के खासकर पहाड़ों में ऋतु राज वसंत ऋतु के आगमन का संकेत और बच्चों के पसंदीदा त्योहार फूलदेई/फुल फुल माई पर्व आज होली के साथ ही परंपरागत रीति रिवाजों के साथ मनाया गया। क्षेत्र के डांडो, सुनील, रवि ग्राम,परसारी, मनोटी,मारवाड़ी, नरसिंह मंदिर गांव में फुल फुल माई पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया दरअसल इस बार होली के साथ ही फूलदेई त्योहार होने के बावजूद पहाड़ के बच्चों में इस बाल पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया है।
दरअसल उत्तराखंड में मनाया जाने वाला फूलदेई त्योहार प्रत्येक वर्ष चैत्र संक्रांति पर मनाया जाता है। इसमें बच्चे प्रकृति के आंचल में पाए जाने वाले फ्योली, बुरांस, पंय्या, आडू के साथ ही विभिन्न तरह के फूल कंडी (टोकरी) पर चुनते हैं। जिसके बाद घोघा माई के गीत गाते हुए फूलों को घरों की देहरी पर डालते हैं। और इसके बदले उस घर के वरिष्ट सदस्य बच्चों को चावल, दाल,गुड,दक्षिणा सहित उपहार स्वरूप चॉकलेट बिस्कुट आदि भी देते है, बच्चे बड़ी बेसब्री से साल में एक बार इस प्रकृति पर्व फूलदेही का इंतजार करते हैं। जिले के सभी क्षेत्रों और गांवों में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति एवं लोकपर्व फूलदेई का त्योहार।

Next Post

गौचर : आइटीबीपी आठवीं वाहिनी ने हर्षोल्लास से मनाया रंगोत्सव होली

केएस असवाल  गौचर : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 8 वीं वाहिनी गौचर ने वाहनी सेनानी बीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में होली का त्योहार हर्षोल्लास,सामूहिकता व समरसता के साथ मनाया।   इस अवसर पर वाहिनी के सेनानी विरेन्द्र सिंह रावत के अलावा अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण अन्य कर्मियों एवं […]

You May Like