मौसम का सितम : चमोली जिले के सैकड़ों गांव बर्फ से आच्छादित – संजय कुंवर की रिपोर्ट

Team PahadRaftar

जिले में मौसम का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिनभर बारिश, बर्फबारी होने से जिले में 94 गांव अभी भी बर्फ से ढके हुए हैं। औली में कोविड संक्रमण के चलते सभी पर्यटकों को वापस भेज दिया गया है। दूसरे दिन नगर पालिका द्वारा रोपवे को सेनेटाइज करने का कार्य किया। जिससे दिनभर रोपवे का संचालन दूसरे दिन भी ठप रहा।

94 गांव बर्फबारी से प्रभावित हुए हैं। इन गांवों के पैदल मार्ग भी बर्फ से ढके हुए हैं। हालांकि अभी इन गांवों में राशन मौजूद है। मगर काश्तकारी के लिए ग्रामीणों को पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। बर्फबारी से ढके पैदल मार्ग के ऊपर ही आवाजाही कर ग्रामीण काश्तकारी करने को मजबूर हैं। बर्फबारी के चलते औली, गोरसों, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के अलावा निचली चोटियां भी श्वेत धवल हो गई हैं। औली में बीते दिन गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों के कोरोना पाजेटिव निकलने के बाद दूसरे दिन भी रोपवे का संचालन ठप रहा। नगर पालिका द्वारा गढ़वाल मंडल विकास निगम, रोपवे के अलावा आसपास के क्षेत्र को भी सेनेटाइज किया गया। औली के क्लिप टाप हाेटल में फंसे 16 पर्यटकों को स्थानीय निवासियों की मदद से जोशीमठ तक पहुंचाया गया है। भारी बर्फबारी के चलते जोशीमठ औली सड़क कीचड़ बैंड के पास अभी भी बंद है। औली में फंसे पर्यटकों को पैदल ही यहां तक लाया गया। उसके बाद वाहन से उन्हें जोशीमठ पहुंचाया गया है।

Next Post

जोशीमठ : सीमांत में मौसम खुशगवार ग्रामीण जनजीवन पटरी पर लौटने लगा

जोशीमठ : सीमांत में मौसम खुशगवार ग्रामीण जनजीवन पटरी पर लौटने लगा संजय कुँवर जोशीमठ पहाडों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का दौर आज थमने के बाद ग्रामीण जनजीवन पटरी पर वापस लौटने लगा है। जोशीमठ प्रखण्ड में आज चटक […]

You May Like