चमोली : आपदा प्रभावित विद्यालय के नौनिहालों को बांटी लेखन सामग्री व नगद राशि

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : लक्ष्मी होम स्टे सारी तुंगनाथ के सौजन्य से आपदा प्रभावित ताल जामण के अन्तर्गत आपदा प्रभावित विद्यालयों में अध्यनरत नौनिहालों को लेखन सामाग्री के साथ नकद राशि वितरित की गई।

पूर्व में लक्ष्मी होम स्टे द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न सामाग्री पहुंचाकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों की मदद की गयी थी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के नौनिहालों को लेखन सामाग्री व आपदा प्रभावितों को खाद्यान्न सामाग्री पहुंचाने में लक्ष्मी होम स्टे के साथ दिल्ली ,मुंबई, कनाडा , दुबई, इन्दौर के सीमित लोगों द्वारा भी सहयोग किया गया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने लक्ष्मी होम स्टे के प्रयासों की भूरी – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आपदा के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्र छेनागाड, जाल जामण सहित विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रो में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा राहत सामाग्री पहुंचायी गयी है।

जानकारी देते हुए लक्ष्मी होम स्टे सारी के संचालक जगदीश सिंह नेगी ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र ताल जामण के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय ताल जामण में अध्यनरत 21 तथा प्राथमिक विद्यालय थपोनी में अध्यनरत 13 नौनिहालों को लेखन सामाग्री के साथ नगद राशि वितरित की गयी जबकि आंगनबाड़ी केंद्र ताल जामण में अध्यनरत 16 नौनिहालों को नगद राशि वितरित की गयी। उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालयों में अध्यनरत नौनिहालों का पठन- पाठन भी खासा प्रभावित हुआ है तथा नौनिहालों को नगद राशि वितरित करने का मुख्य उद्देश्य था कि नौनिहाल अपने जरूरतों के अनुसार सामान खरीद सके। उन्होने कहा कि नौनिहालों को लेखन सामाग्री व नगद राशि वितरित करने मे दिल्ली ,मुंबई, कनाडा , दुबई व इन्दौर के 10 समाज सेवियों द्वारा सामर्थ अनुसार सहयोग किया गया है तथा सभी के सहयोग से पूर्व में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के आपदा प्रभावितों को खाद्यान्न सामाग्री वितरित की गयी थी।

नौनिहालों को लेखन सामाग्री वितरित करने के मौके पर मौजूद रहे दर्जा धारी मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने लक्ष्मी होम स्टे के प्रयासों की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठन आपदा प्रभावितों की निरन्तर मदद कर रहे है तथा आपदा की घड़ी में विभिन्न सामाजिक संगठनो को आम जनमानस को आपदा प्रभावित की मदद के लिए आगे आना होगा। मयंक नेगी ने बताया कि मेरे सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न देशों के 10 लोगों ने सामर्थ्य अनुसार मदद भेजी थी जिसे आपदा प्रभावित क्षेत्रो मे वितरित किया गया है तथा भविष्य में भी जरूरतमंद लोगो की मदद व सहयोग जारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान भीम सिंह, महिपाल सिंह , मनवर सिंह, प्रधानाध्यापक ताल जामण सीमा भट्ट, थपोनी अमित अग्रवाल, सहायक अध्यापक पंकज भट्ट, साधना शर्मा , आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरस्वती देवी, रश्मि देवी सहित दोनों विद्यालयों के नौनिहाल मौजूद रहे ।

Next Post

चमोली : नंदानगर आपदा में लापता गुमान सिंह का शव बरामद, रेस्क्यू अभियान हुआ पूरा

नंदानगर के आपदा प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान हुआ पूरा। प्रशासन की तत्परता से सभी लापता लोगों की खोज हुई पूरी चमोली : तहसील नंदानगर घाट क्षेत्र में आपदा से प्रभावित गांवों में प्रशासन और रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार चलाया गया रेस्क्यू अभियान अब पूरा हो गया है। गुरुवार को […]

You May Like