किमोली के लक्ष्मी नारायण मंदिर में बदरीनाथ मंदिर समिति की ओर से एक कुंटल से अधिक का घंटा भेंट किया गया।
मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने घंटे का किया अनावरण
संजय कुंवर
चमोली : कपीरी पट्टी के किमली गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से एक कुंटल एक किलो का घंटा भेंट किया गया। घंटा भेंट करने पहुंचे समिति के उपाध्यक्ष श्री सती ने कहा कि लक्ष्मी नारायण जी का यह मंदिर पौराणिक और ऐतिहासिक है।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के सदस्य राजेंद्र डिमरी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मंदिर समिति की ओर से जो भी सहयोग लक्ष्मीनारायण मंदिर को दिया जा सकेगा उसके लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने श्री वेदनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से लक्ष्मी नारायण मंदिर के लिए मिलने वाले की मांग करते हुए कहा कि पहले दस्तूर मिलता था लेकिन अब नहीं मिल रहा है।

इस दौरान जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, किमोली मंदिर समिति के अध्यक्ष दलबीर सिंह रावत उपाध्यक्ष कीरत सिंह रावत कुलदीप रावत ग्राम प्रधान किमोली सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन दीपक रावत ने किया।
