चमोली : भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान 11 अगस्त से शुरू

Team PahadRaftar

भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर – घर जाकर तिरंगा लगाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। साथ ही जिले में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 13 अगस्त तक जिले के सभी बूथों पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं द्वारा घर – घर जाकर तिरंगा लगाया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि इस अभियान के तहत कार्यक्रम के तहत बूथों के प्रत्येक घरों पर तिंरगा झंडा लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा 11,12,13 अगस्त को युवा मोर्चा जिले के प्रत्येक मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेगा तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवा मोर्चा इस आभियान को घर – घर पहुंचाएगा और देश भक्ति, समर्पण, त्याग और देश प्रेम का संदेश देगा। जिले में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला स्तर और विधानसभा स्तर पर समितियां बनाई गई है। पार्टी के महत्पूर्ण पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 14 अगस्त को पार्टी जिले के प्रत्येक बूथों पर “विभाजन विभित्सिका” कार्यक्रम आयोजन कर भारत के विभाजन कालचक्र को याद करेगी कैसे अखंड भारत को सत्ता की लालसा के कारण खंडित कर दिया गया जिसका दंश देश आज भी भुगत रहा है। 16 अगस्त को पार्टी जिले के हर बूथों पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी को याद करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत पार्टी जिले के अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण, वृद्धाश्रमों में फल वितरण और सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता अभियान जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है।

Next Post

ऊखीमठ : केदारनाथ पूर्व विधायक शैलारानी रावत के वार्षिक श्राद्ध पर पितृ प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे सैकड़ों जनप्रतिनिधि

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : केदारनाथ की पूर्व विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के निधन के बाद आज उनके मासिक श्राद्ध में पितृ प्रसाद ग्रहण करने सैकड़ों की संख्या में जन प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जन मानस दूर दूर से अगस्त्यमुनि पहुंचे। सभी ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर […]

You May Like