चमोली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने चमोली हादसा के स्वजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Team PahadRaftar

चमोली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने चमोली करंट हादसा में मृतकों के गांव पहुंचकर उनके स्वजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने चमोली में नमामि गंगा प्रोजेक्ट के एसटीपी प्लांट में करंट दौड़ने से हुए मृतकों के गांव रांगतोली, हरमनी पहुंच कर उनके स्वजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित  परिवारों की हर संभव मदद करेगी। कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नंदन बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्तवाल,भाजपा वरिष्ठ नेता अरुण मैठाणी व पूर्व प्रमुख दशोली भगत बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सूबेदार आनंद सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दशोली बल्लभ थपलियाल, भाजपा पीपलकोटी नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र फर्सवान,भाजपा नेता मनदीप सिंह, गजेंद्र असवाल, राकेश खनेडा आदि व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल उपस्थित रहे।

Next Post

चमोली : जनता दरबार में सड़क, शिक्षा और विद्युत के मुद्दे रहे छाए

केएस असवाल नारायणबगड़ / चमोली  : विकासखंड नारायणबगड़ के दूरस्थ गांव गडकोट में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में बहुउदेशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रीय जनता ने 140 शिकायतें दर्ज की। जिसमें से 86 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। विभागीय स्टॉलों […]

You May Like