चमोली : जोशीमठ आपदा को लेकर भाजपा ने सात सदस्यीय टीम की गठित – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ आपदा को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्देशन में 7 सदस्य टीम का गठन किया गया है। जो आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लेकर  इसकी रिपोर्ट देंगे।

भारतीय जनता पार्टी चमोली जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने जोशीमठ आपदा क़ो लेकर जिले से कर्नल हरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में 7 सदस्यीय समिति बनाई। समिति जोशीमठ में जाकर आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करेगी व निश्चित करेगी कि सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं क़ो पीड़ित परिवार तक पहुंचे। प्रशासन व स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर समिति सभी आवश्यक सुझावों व समस्याओं क़ो पार्टी संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएंगी। समिति में धनसिंह नेगी पूर्व अध्यक्ष जिला दूग्ध संघ, नंदन बिष्ट पूर्व प्रमुख दशोली, कर्णसिंह पूर्व प्रमुख नन्दानगर घाट, राजेंद्र सगोई पूर्व प्रमुख कर्णप्रयाग, भगत बिष्ट पूर्व प्रमुख दशोली,वीरेंद्र सिंह नेगी  पूर्व जिला पंचायत सदस्य गैरसैंण सदस्य शामिल हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल द्वारा इसकी जानकारी दी गई।

 

Next Post

जोशीमठ : प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी - पहाड़ रफ्तार

संजय कुंवर जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार जोशीमठ नगर क्षेत्र के 9 वार्ड में 863 भवन प्रभावित हुए हैं। जिनमें दरारें मिली हैं। इसमें से 181 भवन ऐसे हैं जिनको असुरक्षित जोन के अंतर्गत रखा गया है। […]

You May Like