चमोली : पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को दी विभिन्न जानकारियां

Team PahadRaftar

गोपेश्वर : पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों के लिए एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालकों को विभिन्न जानकारियां दी गई।

शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ प्रलयंकारनाथ की अध्यक्षता में जनपद के प्रगतिशील पशुपालकों ने बड़ी संख्या में सेमिनार में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यतया राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों को दी जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसमें गाय भैंस,बकरी पालन , कुक्कुट पालन को लेकर जानकारी दी गई एवं सरकार द्वारा पशुपालकों को दी जा रही ऋण की जानकारी भी दी गई। साथ ही समय – समय पशुओं को होनी वाली अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। लम्पी बुखार ,खुरपक्का रोग से होने वाले नुकसान की जानकारी एवं इसके उपाय एवं बचाव के साथ समय – समय पर पशुओं पर टीका करण करने के लिए कहा गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोपेश्वर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पाश्वान एवं प्रधान संघटन के अध्यक्ष मोहन नेगी रहे। इस अवसर पर ज्येष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ गीतांजलि, पशु-चिकित्सक फार्मासिस्ट पीयूष चौहान उपस्थित रहे।

 

Next Post

मनीष खंडूड़ी ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून : मनीष खंडूड़ी ने थामा भाजपा का दामन,कल मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस से दिया था इस्तीफा,सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम की मौजूदगी में मनीष खंडूरी ने थामा भाजपा का दामन,पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे है मनीष […]

You May Like