चमोली : बदरीनाथ धाम में फोटो खिंचवाने को लेकर हुए विवाद पर शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई : बीकेटीसी अध्यक्ष

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर फोटो खिंचवाने को लेकर हुए विवाद का बीकेटीसी अध्यक्ष अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने संज्ञान लिया। विवाद करनेवाले शरारती तत्वों की पहचान कर की जायेगी कार्रवाई।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार के आगे फोटो खिंचवाने को लेकर हुए विवाद के संबंध में सोशियल मीडिया पर वाइरल पोस्टों का संज्ञान लिया है। कहा कि अमर्यादित व्यवहार करनेवाले शरारती तत्वों की पहचान कर उनपर कार्रवाई की जायेगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम में मंदिर के 50 मीटर के दायरे में फोटोग्राफी तथा किसी तरह की वीडियोग्राफी एवं रील बनाना वर्जित है इस संबंध में बीकेटीसी द्वारा सूचनापट्ट लगाये गये है तथा मंदिर समिति एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर से भी सूचना प्रसारित की जाती है। श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार के ठीक आगे सीढ़ियों पर खड़े होकर फोटो खिंचवाने के बजाय तीर्थयात्रियों से अपील है कि सिंह द्वार के आगे निर्धारित खुले परिसर में फोटो खिंचवाये। तीर्थयात्रियों से अपील की है कि धामों की गरिमा बनाये रखें इस तरह का व्यवहार करने से आम जनमानस में गलत संदेश जाता है।

Next Post

चमोली : जिले में दो दिनों में 1060 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे दिन हुए 839 नामांकन, जिले में दो दिनों में 1060 प्रत्याशियों ने किया नामांकन ग्राम प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 491 प्रत्याशियों ने दूसरे दिन किया नामांकन गोपेश्वर : चमोली जिले में गुरुवार तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 1060 […]

You May Like