चमोली : जिले में पिछले चार-पांच दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पुरी तरह बंद होने से होटल व्यवसायियों के सामने रोजगार का संकट।
ईरान – इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने भारत में तेल और गैस की आपूर्ति को प्रभावित किया है। एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े हैं और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का डर बना हुआ है! वहीं चमोली जिले में भी चार – पांच दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर एजेंसी से बंद होने के कारण होटल व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है। कई होटलों में सिलेंडर न मिलने से बंदी के कगार पर खडे़ हैं। पीपलकोटी मारवाड़ी होटल व्यवसायिक के प्रबंधक ने बताया कि चार दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिसके चलते होटल में खाना – पीना और मिठाई बनाना बंद कर दिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर एजेंसी से आना बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि इस पर वार्ता चल रही है। वहीं आवश्यक सेवा सरकारी विद्यालयों और स्वास्थ्य विभाग के लिए आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में सिलेंडर 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन बाद दिया जा रहा है।
