
संजय कुंवर
बदरीनाथ : बदरीनाथ धाम में साढ़े नौ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए नारायण के दर्शन, इस वर्ष ग्रीष्मकाल के लिए भू-बैकुंठ धाम के कपाट चार मई को खुले थे।
भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की आमद रिकॉर्ड तोड़ रही है। झमाझम बारिश की हल्की फुहारों के बीच बदरी पुरी में तीर्थ यात्रा सुगमता के साथ जारी है।
शनिवार को जहां करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बदरी विशाल जी के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया है। वहीं कपाट खुलने से लेकर अब तक करीब साढ़े नौ लाख तीर्थ यात्रियों ने भू-बैकुंठ धाम श्री बदरीनाथ के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं। सूबे की चारधाम यात्रा में मानसून की दस्तक के चलते जहां अब हेली यात्रा पर विराम लगा है, लेकिन सड़क मार्ग से लगातार यात्री वाहनों का काफिला चारधाम यात्रा के लिए बड़ी तादात में पहुंच रहा है।

