बदरीनाथ : चंद्र ग्रहण समाप्त, बदरीनाथ – केदारनाथ के साथ अन्य मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

बदरीनाथ : चंद्र ग्रहण सूतक समाप्त, शुद्धिकरण प्रक्रिया के पश्चात पुनः खुले बदरी – केदार धाम के द्वार

सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में चंद्र ग्रहण सूतक काल समाप्त होते ही बदरीनाथ – केदारनाथ धाम में शुद्धिकरण के बाद धाम के कपाट पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। प्रातःकालीन अभिषेक पूजा के बाद दैनिक पूजाओं की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बदरी – केदार के दर्शन किए। और धामों में फिर से रौनक लौट आई है।बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि बदरीनाथ – केदारनाथ धाम, तुंगनाथ, मद्महेश्वर महादेव सहित बीकेटीसी के अधीन नरसिंह मंदिर, भविष्य बदरी आदि सभी मंदिरों के  कपाट भी शुद्धिकरण प्रक्रिया के पश्चात आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गए हैं और श्रद्धालु खुशनुमा मौसम के बीच बड़ी संख्या में यहां दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

 

 

 

आज ब्रह्म मुहूर्त में शुद्धिकरण के पश्चात खुले बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर  के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए भगवान श्री बदरी विशाल भगवान के प्रातः कालीन मंगल दर्शन, श्री हरि नारायण प्रभु की प्रातः कालीन अभिषेक पूजन के बाद नित्य दैनिक पूजाओं की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। चंद्र ग्रहण समाप्त होते ही भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम में फिर से लौटी रौनक,

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम तुंगनाथ, मद्महेश्वर महादेव सहित बीकेटीसी के अधीन नरसिंह मंदिर,भविष्य बदरी आदि सभी मंदिरों के श्री कपाट भी शुद्धिकरण प्रक्रिया के पश्चात आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गए हैं और श्रद्धालु खुशनुमा मौसम के बीच बड़ी संख्या में यहां दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

Next Post

चमोली : भाजपा का सेवा पखवाड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

चमोली : भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल वर्तवाल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का एक दिवसीय सेवा पखवाड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें मानवीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

You May Like