अच्छी पहल : इंडियन स्वच्छता लीग के तहत पालिका ने पर्यटन स्थल औली में चलाया वृहद सफाई अभियान – संजय कुंवर औली

Team PahadRaftar

इंडियन स्वच्छता लीग ( ISL) के तहत पर्यटन स्थल औली में जागरूकता रैली निकाल वृहद स्वच्छता अभियान चलाया

भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन में नगरपालिका परिषद जोशीमठ द्वारा इंडियन स्वच्छता लीग (ISL) के तहत पर्यटन स्थली औली में स्वच्छ्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अध्यक्ष नगर पालिका जोशीमठ द्वारा किया गया। जिसमें हिमालय को कूड़ा कचरा मुक्त बनाने की स्वच्छता शपथ दिलाई गई और संकल्प लिया गया हिमालय कूड़ा कचरा मुक्त बनाने की। जिसके लिए विश्व पर्यटक स्थल औली को चुना गया। नगर पालिका जोशीमठ द्वारा मानव श्रृंखला से भारत का बड़ा मानचित्र बनाया गया साथ ही औली में स्वच्छता रैली के साथ वृहद सफाई अभियान चलाया जिसमें NCC केडेट, NSS के छात्र छात्राओं के साथ साथ आर्मी, ITBP एवं स्थानीय लोगों के साथ पर्यावरण प्रेमी पालिका कर्मचारी आदि ने प्रतिभाग किया। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को जागरूक किया गया। ISL हेतु नगर पालिका जोशीमठ के दल का नाम जोशीमठ क्लीनिंग वारियर रखा गया। दल की नायिका श्रीमती ललिता देवी को बनाया गया है। नगर क्षेत्र में यह स्वच्छता कार्यक्रम 02 अक्टूवर तक नगर पालिका जोशीमठ के विभिन्न वार्डों में चलाया जायेगा।

Next Post

कालीमठ घाटी के कविल्ठा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ - लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : कालीमठ घाटी की ग्राम पंचायत कविल्ठा में विश्व समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना से श्रीमद् देवीभागवत व श्रीमद्भागवत कथा का वेद ऋचाओं के साथ शुभारंभ हो गया है। धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से कविल्ठा गाँव सहित कालीमठ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रीमद् देवीभागवत […]

You May Like