जोशीमठ : बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए सभी पोलिंग पार्टियां पहुंची अपने गंतव्य स्थलों पर 

Team PahadRaftar

बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए सभी पोलिंग पार्टियां पहुंची अपने गंतव्य स्थल पर 

संजय कुंवर

जोशीमठ : चमोली जनपद में बुधवार को होने वाले बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए सभी 210 पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय से सकुशल अपने अपने गंतव्य पहुंच चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली हिमांशु खुराना की निगरानी में मंगलवार को 193 पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं बद्रीनाथ हाई वे के जोशीमठ के निकट चुंगी धार में आज सुबह से बाधित होने के कारण जोशीमठ ब्लॉक के नगर छेत्र सहित अलकनंदा धौली गंगा घाटी के सड़क से सटे नजदीकी पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना हुए पोलिंग पार्टियों को मय मतदान सामग्री के साथ जोगी धारा सेलंग से डेढ़ से दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कर बमुश्किल प्रशासन की निगरानी में पैदल जोशीमठ मुख्यालय तक आना पड़ा,इससे पूर्व सोमवार को रवाना की गई 17 पोलिंग पार्टियां सकुशल पहुंच चुकी है। विधानसभा उप चुनाव के लिए 10 जुलाई, 2024 को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को शुभकामनाएं देते हुए निर्वाचन दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन शाम को 83 पोलिंग पार्टियां वापस आएंगी। जबकि 127 पोलिंग पार्टियां एक दिन बाद 11 जुलाई को वापसी करेंगी। सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा पीजी कॉलेज गोपेश्वर में स्थित स्ट्रांग रूम में निर्धारित काउंटर पर मतदान सामग्री जमा कराई जाएगी। निष्पक्ष चुनाव के लिए 105 मतदेय स्थलों से वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है। मतदाताओं को आकर्षित करने और उनकी सुविधा के लिए जिले में आदर्श दिव्यांग, युवा, महिला और यूनिक बूथ भी बनाए गए है।
बता दें की बद्रीनाथ विधानसभा में 102145 मतदाता पंजीकृत है। इसमें पुरुष 52485, महिला 49658 तथा 02 थर्ड जेंडर है। इसके अतिरिक्त 2566 सर्विस मतदाता है। बद्रीनाथ विधानसभा में 990 दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 734 मतदाता है। उप चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने बद्रीनाथ विधानसभा में 08 जोनल एवं 53 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए है। बद्रीनाथ विधानसभा के अंतर्गत 06 शैडो एरिया है। जहां पर कोई भी नेटवर्क नहीं है। इन मतदेय स्थलों पर जिला प्रशासन द्वारा सेटेलाइट फोन की व्यवस्था की गई है।
बद्रीनाथ विधानसभा के अंतर्गत सबसे दूरस्थ मतदेय स्थल डुमक है। सबसे अधिक मतदाता वाला मतदेय स्थल पपडियाणा है, इसमें 1175 मतदाता पंजीकृत है। जबकि सबसे कम मतदाता वाला बूथ पैंका है। यहां पर सिर्फ 65 मतदाता है। बद्रीनाथ विधानसभा के पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत पर नजर डाले तो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 59.66 प्रतिशत मतदान हुआ। वही वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 64.15 रहा। अभी हाल ही में वर्ष 2024 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बद्रीनाथ विधानसभा में 57.62 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। मतदान में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वीप के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा के साथ ही बूथ तक आने जाने के लिए वालियंटर की व्यवस्था की गई है। आवश्यक सेवाओं में जुड़े कार्मिकों एवं निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को डाक मतपत्र से वोटिंग की सुविधा दी गई।

Next Post

ब्रेकिंग : केदारनाथ विधायक शैलारानी ने मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

ब्रेकिंग न्यूज केदारनाथ विधायक शैलारानी ने मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस लक्ष्मण नेगी  रुद्रप्रयाग : लंबे समय से बीमारी से जूझ रही केदारनाथ विस विधायक शैला रानी रावत ने मंगलवार मध्य रात्रि में अंतिम सांस ली। बीते कई दिनों से अस्वस्थ होने के चलते उनका इलाज चल रहा था। […]

You May Like