पीपलकोटी : क्रिकेट के शानदार फाइनल मैच में अगथला विजेता और स्यूंण उपविजेता

Team PahadRaftar

पहाड़ रफ्तार 

पीपलकोटी : नगर पंचायत पीपलकोटी के सेमलडाल मैदान में अगथला एकादश और स्यूंण सोमेश्वर एकादश के बीच शानदार क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें अगथला एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का खिताब अपने नाम किया।

पिछले तीन सप्ताह से सेमलडाला मैदान में चल रहे बंड प्रीमियर लीग का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें बंड क्षेत्र के लगभग 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। स्यूंण सोमेश्वर एकादश ने सेमीफाइनल में लुंहा की मजबूत टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई, वहीं दूसरी ओर अगथला एकादश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बिरही की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

रविवार को एसडी ग्राउंड में हुए फाइनल मैच में स्यूंण सोमेश्वर एकादश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया गया। निर्धारित 18 ओवर में चार विकेट पर 209 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया गया। यद्यपि पहले 10 ओवर में स्यूंण के बल्लेबाज खास नहीं कर पाएं, लेकिन बाद में स्यूंण के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगथला एकादश के कमजोर गेंदबाजी पर अच्छे रन बटोरते हुए एक सम्मानजनक लक्ष्य खड़ा किया गया और विपक्षी टीम को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य दिया गया।

अगथला एकादश के पास ओपनर गेंदबाजी के बाद मध्य गेंदबाजी कमजोर होने के चलते स्यूंण सोमेश्वर एकादश बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई। वहीं अगथला एकादश पहाड़ जैसे लक्ष्य सामने होने पर भी मानसिक रूप से ज्यादा दबाव में नहीं दिखाई दी। निश्चित ही उन्हें अपने बल्लेबाजों पर भरोसा था और उसे बल्लेबाजों ने सच भी साबित किया।

अगथला एकादश का पहला विकेट लगभग 20 रनों के आसपास गिर गया था, शुरुआत में टीम जरूर दबाव में खेल रही थी, इसके बाद वन डाउन बल्लेबाजी को मैदान में उतरे नितिन नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को दबाव से बाहर निकालकर छक्के व चौकों से नाबाद 80 से अधिक रन बनाए, वहीं दूसरी ओर अगथला का भरोसेमंद खिलाड़ी अंकिता रावत भी अपनी टीम के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और उनकी जगह आए अजय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों की पारी खेलकर 17 ओवर तीन गेंद में 211 रन बनाकर टीम को बड़ी जीत दिलाई। अगथला टीम के अर्जुन नेगी ने कहा कि हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल खिताब जिताया।

स्यूंण के ऑल राउंडर टीम अच्छी तेज गेंदबाजी के बावजूद अगथला एकादश को रोकने में भले कामयाब नहीं हो पाए। लेकिन जिस तरह से अंतिम ओवर तक अगथला को बांधे रखा उसकी हर तरफ तारिफ हो रही है। स्यूंण एकादश के द्वारा अंतिम पांच ओवरों में कमजोर क्षेत्ररक्षण और महत्वपूर्ण कैच छोडना भारी पड़ा। लेकिन स्यूंण के टीम ने जिस तरह से अंतिम ओवर तक संघर्ष किया इससे मैंच रोमांचक बना रहा।

अच्छे फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों को हमारी शुभकामनाएं

फाइनल मैच के अवसर पर नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश नवानी, बंड विकास संगठन के मध्य देवेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक अतुल शाह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, शंभू प्रसाद सती, अब्बल सिंह, सुनील कोठियाल, ताजवर सिंह नेगी, कमेंट्री बॉक्स पर जसवंत सिंह राणा ने आंखों देखा हाल सुनाया गया और अंपायर की भूमिका में संतोष व रवि कंडेरी रहे। फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे थे।

 

Next Post

ऊखीमठ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। तल्लानागपुर  के  दुर्गाधार में  आयोजित कार्यक्रम में […]

You May Like